1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक ही ब्रांड के टीशर्ट और स्वैटशर्ट में नजर आईं मलाइका, श्वेता और आलिया भट्ट, कीमत इतनी कि जानकर आप भी झट से खरीद लेंगे

एक ही ब्रांड के टीशर्ट और स्वैटशर्ट में नजर आईं मलाइका, श्वेता और आलिया भट्ट, कीमत इतनी कि जानकर आप भी झट से खरीद लेंगे

 Written By: Shivani Singh
 Published : Jan 16, 2019 05:04 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 05:04 pm IST

अगर आपका भी मूड कुछ लेटेस्ट टीशर्ट और स्वैटशर्ट लेने का कर रहा है लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कैसे लें तो इसमें आपकी मदद मलाइका अरोड़ा, श्वेता बच्चन और आलिया भट्ट कर सकती है। जी हां जो कि हमेशा अपनी फिटनेस और फैशनसेंस के कारण सुर्खियों में बनी रहती है।

Malaika alia and shweta- India TV Hindi
Malaika alia and shweta Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: आज के समय में फैशन ट्रेंड बॉलीवुड स्टार्स के साथ शुरु होता है। जिन्हें देखकर हर कोई उन्हीं की तरीके आउटफिट्स और लुक फॉलो करने की कोशिश करता है। अगर आपका भी मूड कुछ लेटेस्ट टीशर्ट और स्वैटशर्ट लेने का कर रहा है लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कैसे लें तो इसमें आपकी मदद मलाइका अरोड़ा, श्वेता बच्चन और आलिया भट्ट कर सकती है। जी हां जो कि हमेशा अपनी फिटनेस और फैशनसेंस के कारण सुर्खियों में बनी रहती है।

Malaika Arora
Malaika Arora

हाल में ही मलाइका अरोड़ा इस तरह की लिप प्रिंट स्वैटशर्ट में काफी हॉर्ट नजर आईं थी। उनके पूरे लुक की बात करें तो व्हाइट कलर की स्वैटशर्ट के साथ ब्लैक लैगिन और ब्लैक कलर के बूट नेम नजर आईं थी। इसके साथ ही लाइट मेकअप और डार्क लिपस्टिक के साथ हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ था।

MadeWorn Sweatshirt
MadeWorn Sweatshirt

अब इस खूबसूरत स्वैटशर्ट की बात करें तो उन्होंने MadeWarn कलेक्शन से पहना हुआ था। जिसकी कीमत की बात करें तो 17 हजार 300 रूपए की है।

Shweta
Shweta

हाल में ही अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन बाद्रा के एक सैलून के बाहर स्पॉट की गई थी। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर की Rolling Stone प्रिंटेट टी शर्ट के साथ लोवर पहने हुए नजर आईं। वह इस सिंपल अंदाज में काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी।

Rolling Stone
Rolling Stone

अब उनकी टी शर्ट की बात करें तो वह भी Madewarn कलेक्शन से ही थी। जिसकी कीमत $80 यानी करीब 5600 रुपए है।

Alia bhatt
Image Source : YOGEN SHAHAlia bhatt

हाल में ही आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर बहुत ही सिंपल लुक में स्पॉट गई है। उनके लुक की बात करें तो वह प्रिंटेड टी शर्ट के साथ ब्लू कलर की जींस के साथ व्हाइट कलर के स्नीकर्स में नजर आईं। मेकअप की बात करें तो उन्होंने ना के बराबर किया हुआ था।

Redone Print T shirt
Redone Print T shirt

अब आलिया की टी-शर्ट की बात करें तो उन्होंने भी Madeworn कलेक्शन से ही है। जिसकी कीमत £91 यानी करीब 8500 है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल