1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अर्जुन कपूर के साथ लेट नाइट डेट पर इतने महंगे जूते पहनकर गईं मलाइका अरोड़ा, कीमत उड़ा देगी होश

अर्जुन कपूर के साथ लेट नाइट डेट पर इतने महंगे जूते पहनकर गईं मलाइका अरोड़ा, कीमत उड़ा देगी होश

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Nov 25, 2018 05:02 pm IST,  Updated : Nov 25, 2018 05:02 pm IST

बॉलीवुड के लवबर्ड मलाइका अरोड़ा एंड अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी रिलेशनशिप की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Malaika Arora- India TV Hindi
Malaika Arora Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बॉलीवुड के लवबर्ड मलाइका अरोड़ा  और अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी रिलेशनशिप की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहले बस ऐसे कयास लगाए जा रहें थे कि दोनों रिलेशनशिप में है लेकिन आए दिन देर रात पार्टी की फोटो और एक दूसरे के साथ स्पॉ़ट करना अब इस खबर को पुष्टि करती है दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

खबर आ रही थी कि अगले साल तक दोनों शादी भी कर सकते हैं। इन दोनों को साथ में स्पॉट किये जाने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि अब इस रिश्ते को अपनी मंजूरी मिल गई है। अब इस पार्टी की बात करें तो इसमें सिर्फ अर्जुन और मलाइका नहीं थे बल्कि संजय कपूर, करण जौहर, माहिप कपूर, साथ ही कपूर फैमिली के लोग वहां मौजूद थे।

Malaika
Malaika Arora

अर्जुन कपूर व्हाइट कलर की टीशर्ट के साथ ब्लैक जींस और ब्लैक कलर की जैकेट में नजर आएं। वहीं मलाइका अरोड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट टी शर्ट को ब्लैक कलर की स्कर्ट में टक किया हुआ है। मलाइका ने  Helmut Lang ब्रांड की टी शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही लाइट मेकअप में वह काफी हॉट नजर आ रही थीं।

Valentino Boots
Image Source : VALENTINOValentino Boots

इस दौरान मलाइका ने अपने हाथ में ब्लैक कलर का कल्च कैरी किया हुआ था। इसके अलावा वहां सबसे ज्यादा जो अट्रेक्शन का केंद्र बने वो थे उनके बूट्स। हर किसी की नजर उनके बूट्स पर टीकी थी। उन्होंने रेड वेलेन्टिनो रॉकगुड बॉडीटेक बूट्स(Red Valentino Rock Good Bodytech Boots) पहने थे। जिनकी कीमत की बात करें तो  US$ 811 यानी करीब 57 हजार 317 रुपए की है।

कंगना रनौत का ये एयरपोर्ट लुक देखकर आपको जरुर याद आ जाएगा अपना बचपन या फिर नरगिस दत्त

एक बार फिर दीपिका पादुकोण अपने लुक के कारण हुईं ट्रोल, यूजर्स यूं उड़ा रहे है मजाक

एक बार फिर दीपिका पादुकोण दिखीं सब्यासाची कलेक्शन में, वहीं रणवीर सिंह का दिखा खिलजी लुक, देखें Inside Pics

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल