1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक बार फिर दीपिका पादुकोण अपने लुक के कारण हुईं ट्रोल, यूजर्स यूं उड़ा रहे है मजाक

एक बार फिर दीपिका पादुकोण अपने लुक के कारण हुईं ट्रोल, यूजर्स यूं उड़ा रहे है मजाक

 Written By: Shivani Singh
 Published : Nov 25, 2018 01:32 pm IST,  Updated : Nov 25, 2018 05:42 pm IST

बीती रात रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी ने इन दोनों न्यूली वेड के लिए मुंबई स्थित ग्रैंड हयात होटल में शानदार डिनर पार्टी का आयोजन किया था। इस बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने लुक के कारण काफी ट्रोल हो रहे है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : INSTRAGRAM

Deepveer Mumbai Party Inside Visuals And Pics: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद लगातार पार्टी जारी है। बैंगलुरु में शानदार रिसेप्शन के बाद बीती रात रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी ने इन दोनों न्यूली वेड के लिए मुंबई स्थित ग्रैंड हयात होटल में शानदार डिनर पार्टी का आयोजन किया था। इस बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने लुक के कारण काफी ट्रोल हो रहे है।

जहां दीपिका पादुकोण सब्यासाची के लहंगे में नजर आईं। दीपिका ने फ्लोवर मल्टीपल कलर लहंगे के साथ डीप नेट ब्लाउज के साथ नेट दुपट्टा को चुना। लेकिन अपनी हेयर स्टाइल के कारण ट्रोल होने लगी। जी हां दीपिका पादुकोण के हेयर स्टाइलिश  Gabriel Georgiou ने गुलाबों से ताजनुमा स्टाइल बनाई है। लेकिन ये देखने में कुछ खास नहीं लग रही है।

जो कि दीपिका के पूरे लुक को खराब कर दिया है। इस हेयरस्टाइल के कारण उनकी खूबसूरती गायब हो गई है। जिसके कारण यूजर्स काफी नाराज नजर आएं। उन्होंने इस लुक को लेकर दीपिका का काफी मजाक उड़ा रहे है।

Deepika Padukone
Image Source : INSTRAGRAMDeepika Padukone

सोशल मीडिया में एक यूजर ने कहा कि दीपिका बहुत ही डरावनी लग रही है। वहीं दूसरे ने कहा कि सिर पर गुलाबों का गमला रखा है। ऐसे ही कई यूजर्स उन्होंने खराब लुक बोल रहे है।

वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो फेमस डिजाइनर मनीष अरोड़ा के द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट्स में बिल्कुल 'खिलजी' लुक में नजर आ रहे है। उन्होंने आंखे में कागज लगाया हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने शोल्डर में एक मुखौटा पहना हुआ है। जिसकी आखें चमक रही है। रणवीर सिंह ने एक वीडियो में बताया कि उनकी यह 'पुसी कैट' है। हम ये बात अच्छी तरह से जानते है रणवीर सिंह अपने लुक को लेकर हमेशा एक्टपेरिमेंट करते रहते है। लेकिन दीपिका अपनी शादी से लेकर इस ग्रैंड पार्टी तक किसी न किसी कारण ट्रोल हो रही हैं।

एक बार फिर दीपिका पादुकोण दिखीं सब्यासाची कलेक्शन में, वहीं रणवीर सिंह का दिखा खिलजी लुक, देखें Inside Pics

#DeepVeerReception: दीपिका पादुकोण ने रिसेप्शन पर किया कंगना रनौत और श्रीदेवी के लुक को कॉपी

दीपिका ने अपने रिसेप्शन पर अनुष्का का लुक किया कॉपी, यूजर्स ने कहा- अनुष्का पार्ट 2.

OMG! रणवीर सिंह ने पहनी पत्नी दीपिका पादुकोण की जूती, नहीं यकीन तो खुद ही देख लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल