1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका ने अपने रिसेप्शन पर अनुष्का का लुक किया कॉपी, यूजर्स ने कहा- अनुष्का पार्ट 2

दीपिका ने अपने रिसेप्शन पर अनुष्का का लुक किया कॉपी, यूजर्स ने कहा- अनुष्का पार्ट 2

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 22, 2018 04:22 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 04:22 pm IST

दीपिका के लुक को लेकर काफी तारीफ की जा रही है। लेकिन हेयरस्टाइल के कारण उन्हें अनुष्का को कापी करने की वजह से  ट्रोल भी किया जा रहा है। लेकिन उन्होंने नहीं किया अनुश्का को कापी। खुद ही देखें।

Deepika and Anushka- India TV Hindi
Deepika and Anushka Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमों में शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद 21 नवंबर को बेंगलुरु के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। दीपिका के लुक को लेकर काफी तारीफ की जा रही है। लेकिन हेयरस्टाइल के कारण उन्हें अनुष्का को कापी करने की वजह से  ट्रोल भी किया जा रहा है।

दीपिका पादकुोण ने वेडिंग रिसेप्शन में गोल्डन कलर की कांजीवरण साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी पहनी हुई थी। जहां साड़ी को लेकर भी दीपिका काफी ट्रोल हुई है। बता दें कि दीपिका को ये साड़ी उनकी मां ने गिफ्ट की थी जोकि अंगाड़ी गैलेरिया से ली गई थी और दीपिका को स्टाइल किया था।   

दीपिका की साड़ी की बात करें तो वह कंगना रनौत और दिवंगत श्रीदेवी की तरह की पहने हुए नजर आईं है। वहीं उनके हेयरस्टाइल की बात करें तो अनुष्का शर्मा के लुक को कापी किया है।   

Anushka
Anushka

अनुष्का शर्मा इस लुक में अपनी वेडिंग रिसेप्शन में नजर आईं थीं।

Sabyasanchi
Image Source : INSTRAGRAM/SABYASANCHISabyasanchi

आपको बता दें कि दीपिका ने अनुष्का शर्मा के लुक को कापी नहीं किया है बल्कि अपने ही पुराने लुक में नजर आईं है। जी हां दीपिका पहले गही डिजाइनर सब्यासाची के कलेक्शन की साड़ी पहन नजर आ चुकी है।

Deepika
Deepika

इस लुक की बात करें तो वह क्रीम कलर की सिल्क साड़ी के साथ ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहनी हुई है। इसके साथ इसी तरह हेयरस्टाइल की हुई है। जिसमें उन्होंने गजरा लगाया हुआ है।

दीपिका ने रिसेप्शन में पहना इस डिजाइनर का डिजाइन किया हुआ ये खूबसूरत चोकर, जो है बहुत खास

#DeepVeerReception: रणवीर सिंह शेरवानी ही नहीं, अपनी जूतियों के कारण भी हैं सुर्खियों में

#DeepVeerReception: दीपिका पादुकोण ने रिसेप्शन पर किया कंगना रनौत और श्रीदेवी के लुक को कॉपी

मां की गिफ्ट की हुईं गोल्डन साड़ी पहन दीपिका पादुकोण ने ढाया कहर, वहीं रणवीर सिंह दिखें ब्लैक-गोल्डन शेरवानी मे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल