1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस गाउन में मलाइका की कर्वी बॉडी देखकर आप भी हो जाएंगे उनके मुरीद, देखें तस्वीरें

इस गाउन में मलाइका की कर्वी बॉडी देखकर आप भी हो जाएंगे उनके मुरीद, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 10, 2018 07:34 am IST,  Updated : Oct 10, 2018 07:38 am IST

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस देखकर ऐसा ही शायद कोई होगा जिसका दिमाग न घूमे। सोशल मीडिया पर हाल ही में मलाइका की एक फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने बॉडीकॉन गाउन पहना है।

मलाइका अरोड़ा- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा की फिटनेस देखकर ऐसा ही शायद कोई होगा जिसका दिमाग न घूमे। सोशल मीडिया पर हाल ही में मलाइका की एक फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने बॉडीकॉन गाउन पहना है। इस फोटो में मलाइका किसी ऑस्कर से कम नहीं लग रही हैं। मलाइका के इस स्टाइलिश अंदाज के पीछे मेनका हरीशसिंगानी का हाथ हैं।वहीं दूसरी तरफ उनके आउटफिट को युसूफ अल्जस्म ने तैयार किया है।

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि बॉलीवुड में बहुत सी एक्ट्रेसेज हैं जो अपने हॉट फिगर से लाखों को दीवाना बनाती हैं, लेकिन कम ही ऐसी अभिनेत्री हैं जो 44 की उम्र पार करने के बाद भी एकदम फिट और परफेक्ट हैं। इस फेहरिस्त में मलाइका अरोड़ा खान का नाम भी शामिल है। अब आप सोच रही होंगी की आखिर दो बच्चे की मां होने के बाद भी मलाइका इतनी फिट कैसे रहती हैं तो चलिए हम बताते हैं उनके हॉट फिगर का राज।

मलाइका की फिटनेस का राज उनका डेली योगा है, जिसे वो करना कभी नहीं भूलती हैं। इसके अलावा वो जिम भी जाती हैं। मलाइका का मानना है कि डेली जॉगिंग, दौड़ और वर्कआउट करने से आप एक्टिव होने के साथ स्लिम, ट्रिम बनीं रहेंगी। मलाइका के दिनचर्या में ये चीजें शामिल हैं।

अपने दिन की शुरूआत वो गर्म पानी के साथ शहद की कुछ बूंदे और नींबू से करती हैं। उन्हें हेल्दी खाना पसंद है जिसमें कम कैलोरी होती है। हालांकि कभी कभार वो भी चटपटे खाने का मजा ले ही लेती हैं।

मलाइका के ग्लोइंग स्किन का राज दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना हैं। इसके अलावा वो जूस पीना नहीं भूलती हैं।

आप भी अगर पाना चाहती हैं मलाइका जैसा फिगर और स्कीन तो जरूर फॉलो करें उनके फिट रहने के ये तरीके। इन टिप्स को आजमाने के बाद लोग आपकी भी तारीफ में जरूर कसीदे पढ़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल