नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'मेंटल है क्या' की शूटिंग में काफी बिजी चल रहीं हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उन्होंने एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट का किरदार निभाया है। वहीं उनके साथ फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव एक सफल बिजनसमैन बने नजर आएंगे। कंगना इस फिल्म की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए लंदन पहुंची हुई हैं। फिल्म के पहले मुंबई शेड्यूल की शूटिंग पिछले महीने ही खत्म हो चुकी है।
Related Stories
आपको बता दें कि मेंटल है क्या में अभिनेता जिमी शेरगिल भी नज़र आएंगे। जहां राजकुमार और कंगना की जोड़ी जहां इससे पहले 'क्वी (2014) में दिखी थी वहीं कंगना जिमी के साथ 2011 में 'तनु वेड्स मनु' में नजर आई थीं। हाल में ही कंगना ने एक तस्वीर शेयर की। जसमें उन्होंने प्रिंट में स्वैट शर्ट और ट्रैक शूट पहना हुआ था। वहीं दूसरी और राजकुमार रॉव ने ब्लू कलर के कपड़े पहने हुए थे।

कंगना ने ट्रैक शूट की बात करें तो उन्होंने Gucci ब्रांड की पहनी हुई थी। जो कि देखने में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। अब बात करें इसके प्राइज की तो बता दें कि सिर्फ GG jacquard cotton jacket की कीमत $ 1,850 यानी कि करीब 1 लाख 26 हजार है।