नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच रिलेशनशिप को लेकर इन दिनों काफी चर्चाएं चल रही है। कुछ दिनों पहले ही दोनों लॉस एंजेलिस में साथ नज़र आए थें और इस बीच दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरों ने भी जोर पकड़ा है।। इन दिनों प्रियंका अपने खास दोस्त निक के साथ भारत आईं हुई हैं। हाल में ही वह मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट की गई है।
Related Stories
जानकारी के मुताबिक निक प्रियंका के घर गए थे। इसके बाद वे कार से आउटिंग के लिए साथ निकले। प्रियंका चोपड़ा ने इस मौकें पर प्रियंका ब्लैक और व्हाइट कॉम्बीनेशन की चेक्ड ड्रेस पहनी नज़र आई। वह निक में स्टाइलिश नज़र आएं।
प्रियंका चोपड़ा ने A.L.C. ब्रांड की टॉप और स्कर्ट पहनी हुई थी। जिसमें वह काफी खूबूसूरत नजर आ रही थी। अगर आपको भी ऐसी ड्रेस लेने का मन हो रहा है, तो आप इस intermixonline के वेबसाइट में जाकर खरीद सकते है।

आपको यहां पर स्कर्ट और टॉप अलग-अलग जगह से खरीदना पड़ेगा। आपको बता दें कि Abigail Gingham Skirt की कीमत 28,958 रुपए और Griffin Gingham Top की कीमत 16,368 रुपए है।

प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस की कीमत पूरी करीब 45, 326 रुपए में है।
आपको बता दें कि निक जोनास प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर-एक्टर हैं और आजकल प्रियंका के ख़ास दोस्त भी। प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली फिल्म 'भारत' की तैयारी शुरू करेंगी। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान उनके हीरो होंगे और साथ होंगी दिशा पटानी। बता दें कि निक और प्रियंका के साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थीं।