नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इन दिनों वह अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अक्सर नजर आ जाती हैं। प्रियंका हाल में ही निक के करीबी दोस्त की शादी में शरीक हुई थीं। इसके बाद मंगलवार रात दोनों न्यूयार्क में डिनर डेट में जाते हुए नजर आएं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।
Related Stories
इस डेट में प्रियंका चोपड़ा ने सिंपल से आउटफिट्स पहने हुए नजर आईं। उन्होनें आसामानी कलर की ड्रेस के साथ व्हाइट कलर का ओवर कोट लिया था। जिसमें वह खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।

प्रियंका ने लाइट मेकअप के साथ bottega venet ब्रांड का खूबसूरत सा बैग कैरी कर रखा था। इस Cement Intrecciato winkgtip city knot bag की कीमत US$ 6,820 यानी कि करीब 4,60,725 रुपए है।
निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। वे 25 साल के हैं। इस डिनर डेट के दौरान निक ने हल्के रंग के ट्राउजर के साथ काले रंग की टीशर्ट पहनी थी।

ऐसा नहीं है कि प्रियंका पहली बार इतना मंहगा बैग लेकर नजर आईं। हाल में ही वह स्कर्ट और टॉप लुक में नजर आईं थी। इसके साथ उन्होंने Fendi Roma ब्रांड का बैग लिया हुआ था। जिसकी कीमत € 3.100 यानी कि 2,47,134 रुपए है।
आपको बता दें कि अन्य बॉलीवुड सेलीब्रिटी की तरह मंहगे ड्रेस और एक्सेसरीज की लिस्च में प्रियंका चोपड़ा का भी नाम है।