1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. व्हाइट लहंगे में चांद सी नजर आईं रुबीना दिलाइक, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

व्हाइट लहंगे में चांद सी नजर आईं रुबीना दिलाइक, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 22, 2018 07:09 am IST,  Updated : Jun 22, 2018 07:15 am IST

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक की शादी की तस्वीरें सामने आ गई है। लंबे टाइम से अपने बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। दोनों से शिमला के वुडलिक पैलेस में पंजाबी और हिमाचली रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे।

Rubina wedding- India TV Hindi
Rubina wedding

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक की शादी की तस्वीरें सामने आ गई है। लंबे टाइम से अपने बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। दोनों से शिमला के वुडलिक पैलेस में पंजाबी और हिमाचली रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे।

इस लुक में रुबीना ने व्हाइट कलर का लंहगा पहना हुआ था। जिसमें ग्रीन एंड पिंक कलर के फ्लोवर का वर्क है। इसके साथ ही रुबीना ने व्हाइट कलर की ज्वैलरी कैरी की हुई थी। साथ ही रुबीना में गोल्डन कलर के कलीरे के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

Rubina Wedding
Rubina Wedding

रूबीना एक वीडियो सामने आया है। जिसमे वे गाजे-बाजे के साथ मंडप में एंट्री लेती नजर आ रही हैं। वहीं इधर उनके होने वाले पति अभिनव शुक्ला वैन्यू पर बारात लेकर पहुंच गए है। अभिनव ने ब्लू एंड पिंक कलर की शेरवानी पहनी हुई थी।

Rubina
Rubina

बुधवार को रुबीना और अभिनव की मेहंदी, सगाई और संगीत की रस्म रखी गई। जिसमें रुबीना ऑलिव कलर की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस और अभिनव ब्लू एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन का कुर्ता-पजामा पहने दिखे।

Rubina Wedding
Image Source : PTIRubina Wedding

शादी के बाद दो रिसेप्शन होंगे, जिनमें पहला 24 जून को लुधियाना और दूसरा 28 जून को मुंबई में होगा।

आपको बता दें कि रुबीना कई सीरियल्स में नजर आ चुकी है। इन दिनों रुबीना 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास' की में ट्रांसजेंडर वुमन का रोल कर रही हैं। वहीं अभिनव शुक्ला सीरियल 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' में दृष्टि धामी के साथ विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल