1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Femina Miss India 2018: करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया दिखी सुपर सेक्सी लुक में, आप भी देखें तस्वीरें

Femina Miss India 2018: करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया दिखी सुपर सेक्सी लुक में, आप भी देखें तस्वीरें

 Written By: Shivani Singh
 Published : Jun 20, 2018 09:51 am IST,  Updated : Jun 20, 2018 09:51 am IST

मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने के बाद बीती रात भारत को मिली नई मिस इंडिया। जी हां ये ग्रांड फिनाले मुंबई में हुआ। इस इवेंट में करीना के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया ने आग लगा दी। हर किसी की नजरें सब इन्हीं पर थी। इतना ही नहीं करीना कपूर ने लाइव परफॉरमेंस भी दिया

Kareena malaika and neha femina  miss india 2018- India TV Hindi
Kareena malaika and neha

नई दिल्ली: मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने के बाद बीती रात भारत को मिली नई मिस इंडिया। जी हां ये ग्रांड फिनाले मुंबई में हुआ। इस इवेंट में करीना के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया ने आग लगा दी। हर किसी की नजरें सब इन्हीं पर थी। इतना ही नहीं करीना कपूर ने लाइव परफॉरमेंस भी दिया। जो कि पूरे 2 साल बाद स्टेज में नजर आईं।

आपको बता दें कि  फेमिना मिस इंडिया 2018 हमें मिल चुकी है, इस बार की मिस इंडिया बनी हैं तमिलनाडु की अनुकृति वास। अनुकृति ने 29 कंटेस्टेंट को पीछे करके ये खिताब अपने नाम किया है। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने उन्हें यह ताज पहनाया।

अब बात करें इस शाम में मौजूद सेलेब्रिटीज की तो सिनेमा जगत की कई हस्तियों के साथ-साथ टीवी जगत की हस्तियां शामिल हुई।

इस खास मौके में मलाइका अरोड़ा ने गोल्डन कलर का गाउन पहना हुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस खूबसूरत गाउन को फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने डिजायन किया था।

वहीं नेहा धूपिया ने ब्लैक कलर के गाइन में जलवे बिखेरे।  उन्होंने शांतनु और निखिल के डिजायन किया हुआ गाउन के साथ-साथ रोमा नरसिहांनिया द्वारा डिजायन की हुई ज्वैलरी पहनी। नेहा ने स्मोकी आइज के साथ हेयर बन बनाया हुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। इन दिनों नेहा अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाह को लेकर काफी सुर्खियों में है।

Kareena kapoor  femina  miss india 2018
Kareena kapoor

करीना कपूर की बात करें, तो वह हमेशा से ही स्टाइल आइकन रही हैं। उन्हें इस शाम में यैलो कलर के गाउन में नजर आईं थी। इसके बाद परफॉरमेंस देने के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजायन किए हुई ड्रेस पहनी। जिससे वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनकी फैंस उनके इस अवतार से काफी खुश नजर आएं।

manushi chhiller at femina miss india 2018
manushi chhiller

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की बात करें तो उन्होंने सिल्वर कलर के गाउन पहना हुआ था। जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही थीं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल