1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. श्रीेदेवी की बेटी जाह्नवी ने देसी लुक में शुरू किया 'धड़क' का प्रमोशन, पहना इतने कीमत का अनारकली सूट

श्रीेदेवी की बेटी जाह्नवी ने देसी लुक में शुरू किया 'धड़क' का प्रमोशन, पहना इतने कीमत का अनारकली सूट

 Written By: Shivani Singh
 Published : Jun 20, 2018 08:03 am IST,  Updated : Jun 20, 2018 08:03 am IST

रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'धड़क' का प्रमोशन ईशान खट्टर के साथ शुरु कर दिया है। इसका रोमांटिक टाइटल ट्रैक 20 जून को रिलीज होने वाला है। यह पहली बार दोनों प्रमोशन के लिए निकले है। जहां ईशान कैजुअल लुक में दिखाई दिएं तो वहीं जाह्नवी देसी लुक में नजर आईं।

Janhvi kapoor and ishaan katter- India TV Hindi
Janhvi kapoor and ishaan katter

नई दिल्ली: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'धड़क' का प्रमोशन ईशान खट्टर के साथ शुरु कर दिया है। इसका रोमांटिक टाइटल ट्रैक 20 जून को रिलीज होने वाला है। यह पहली बार दोनों प्रमोशन के लिए निकले है। जहां ईशान कैजुअल लुक में दिखाई दिएं तो वहीं जाह्नवी देसी लुक में नजर आईं।

इस खास मौके में जाह्नवी ने पीले कलर का अनारकली सूट पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने ऊपर से यैलो कलर का ही मैचिंग कोटी पहनी हुई थी। इसके साथ जाह्नवी ने बहुत ही लाइट मेकअप किया हुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Janhvi kapoor and ishaan katter
Janhvi kapoor and ishaan katter

जाह्नवी कपूर ने यह प्यारा सा अनारकली सूट फैशन डिजायनर अनु श्री रेड्डी द्वारा डिजायन किया हुआ है। जो कि आसानी से Azafashion में मिल जाएगा।

Anushree reddy design anarkali suit
Anushree reddy design anarkali suit

इस अनारकली सूट की कीमत 39, 200 रुपए है। अगर आपको भी कुछ स्पेशल पहनना है तो इसे ट्राई कर सकती है।

बता दें कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनी यह फिल्म मराठी मूवी सैराट का हिंदी रीमेक है। निर्देशक शशांक खैतान की ये फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल