नई दिल्ली: आज सिनेमा घरों पर सलमान खान की फिल्म रेस 3 रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सलामन खान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, साकिब सलीम और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और डेजी शाह है। कल रात की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद इस फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तुलानी के घर पर पार्टी रखी गई। जिसमे कई जाने-माने सेलेब्स पहुंचे।
Related Stories
इस खास मौके में बॉबी देओल अपनी पत्नी तन्या के साथ नजर आएं। तन्या बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं बॉबी देओल ने टी-शर्ट के साथ व्हाइट कलर की जींस और शूट डाले हुए थे। इस फिल्म के कारण उन्होंने अपनी बॉडी बनाने में भी काफी मेहनत की है। जो तस्वीरों में साफ नजर रहा है।
आपको बता दें कि बॉबी देओल के हाथ 5 साल बाद कोई अच्छी फिल्म हाथ लगी है। जिसके कारण इसे कमबैक फिल्म माना जा रहा है। आपको बता कि इससे पहले बॉबी फिल्म 'पोस्टर बॉयज' में नजर आ चुके है।

अब बात करें सेलेब्स की ड्रेसेस की तो बता दें कि आज के समय में हर सेलेब्स महंगे कपड़े पहनकर एक-दूसरे को टक्कर दे रहे है। इस टक्कर में बॉबी देओल पीछे रह जाएं ऐसा कैसे हो सकता है। वह रमेश तुलानी की पार्टी में बॉबी Gucci ब्रांड की टी शर्ट पहन कर पहुंचे। Black Cat Print T-shirt की कीमत $891 यानी की करीब 60,521 रुपए है।