1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. परिणीति चोपड़ा की बिकनी वाली हॉट फोटो देखकर प्रियंका चोपड़ा भी एक पल के लिए हो जाएंगी हैरान

परिणीति चोपड़ा की बिकनी वाली हॉट फोटो देखकर प्रियंका चोपड़ा भी एक पल के लिए हो जाएंगी हैरान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 28, 2018 07:01 am IST,  Updated : Sep 28, 2018 07:09 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्मफेयर के कवर पेज पर यह फोटो देखकर अच्छेअच्छो का हाल बेहाल होने वाला है।

Parineeti Chopra black bikini- India TV Hindi
Parineeti Chopra black bikini

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्मफेयर( (Filmfare magazine) के कवर पेज पर यह फोटो देखकर अच्छेअच्छो का हाल बेहाल होने वाला है। इस फोटो को देखकर आप ये अंदाजा तो लगा सकते हैं कि परिणीति ने अपने चबी और क्यूट लुक को हमेशा के लिए गुड बॉय बोल दिया है। ये सिर्फ कहने वाली बात नहीं है इस फोटो को देखकर आप खुद परिणीती का ट्रांसफॉरमेंश का अंदाजा लगा सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर परिणीति का किलर लुक देखने को मिला।आपको बता दें कि फिल्मफेयर के अक्टूबर एडीशन में परिणीति का ये लुक देखने के मिलेगा साथ ही साथ फ्रंट पेज पर लिखा है ये लाइन आपको खासा एट्रैक्ट करेगी ''रेड हॉट, सेक्सी परिणीती न्यू अवतार''। इस फोटोशूट के लिए परिणीति ने ''ला पेरला''(La Perla) का  बॉडी शूट पहना है। साथ ही परिणीति को दिव्यांक डीसूजा ने तैयार किया है। यह फोटोशूट मालदीव में की गई है। इस बोल्‍ड तस्‍वीर में उन्‍होंने डार्क ब्‍लैक स्‍विमसूट पहन रखा है, जिसमें उनका फिट एंड टोन्ड फिगर साफ झलक रहा है। 

आपको बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड एक्‍ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्‍म को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी आने वाली फिल्‍म नमस्ते इंग्लैंड(Namaste England) में उनके साथ अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे।

परिणीति इस साल तीन फ‍िल्‍मों में नजर आएंगी ज‍िनमें 'संदीप और प‍िंकी फरार', 'नमस्‍ते इंग्‍लैंड' और 'केसरी' शाम‍िल हैं। लगातार दो फ‍िल्‍मों में वो अर्जुन कपूर के साथ द‍िखेंगी जबक‍ि केसरी में वो अक्षय कुमार के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगी।

परिणीति और अर्जुन सबसे पहले एक साथ फिल्म इश्कजादे में नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। उम्‍मीद है कि इनकी यह आने वाली फिल्‍म को भी दर्शक उतना ही प्‍यार देंगे। नमस्ते इंग्लैंड 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।(पुरुष अपनाएं ये 4 तरीके और पाएं हमेशा के लिए गंजेपन से छुटकारा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल