1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'पति पत्नी और वो' की एक्ट्रेस अनन्या पांडे पिंक ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस, देखें तस्वीरें

'पति पत्नी और वो' की एक्ट्रेस अनन्या पांडे पिंक ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 04, 2019 04:55 pm IST,  Updated : Nov 04, 2019 04:55 pm IST

अनन्या पांडे अपने लुक से हमेशा हर किसी को इंप्रेस कर लेती हैं।  'पति पत्नी और वो' के ट्रेलर लॉंच में खूबसूरत अंदाज में आईं नज़र। 

ananya panday- India TV Hindi
ananya panday Image Source : INSTRAGRAM

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे 'स्टूडेंट ऑफ ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें अभी बॉलीवुड में आएं कुछ ही समय हुआ है लेकिन इतने कम वक्त में उन्हें अपने लुक्स, फिटनेस और एक्टिंग के कारण अलग ही पहचान बना ली हैं। स्वीट लुक में अनन्या हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं। इसका सबूत रहा उनकी लेटेस्ट तस्वीरें।

अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो' के ट्रेलर लॉंच में खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। अनन्या के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की वी-नेक लेस शार्ट ड्रेस पहनी हुई थी। जिसके बैलून स्लीव्स थे। 

'पति पत्नी और वो' के एक्टर्स का रैंप में दिखा जलवा, देखें तस्वीरें

इस लुक के साथ अनन्या ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन कर्ली किया हुआ था। इस लुक में अनन्या काफी स्वीट नजर आ रही हैं। 

'बैकलेस सिल्वर कलर' की ड्रेस में करीना कपूर की फोटो हुई वायरल, जानिए क्या है खास

अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ 'पति पत्नी और वो' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 6 दिसबंर को रिलीज हो रही हैं। 

देखें खूबसूरत तस्वीरें जिनकी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल