1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. न्यूयार्क की सड़कों पर निक के साथ कैजुअल लुक में दिखीं प्रियंका, पहने थे इस ब्रांड के कपड़े

न्यूयार्क की सड़कों पर निक के साथ कैजुअल लुक में दिखीं प्रियंका, पहने थे इस ब्रांड के कपड़े

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 06, 2018 11:43 am IST,  Updated : Jul 06, 2018 12:15 pm IST

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा न्यूयार्क की सड़की में हाथों में हाथ डाले घूमते हुए नजर आ रहे है। प्रियंका की बात करें तो वह कैज्यूल लुक में नजर आ रही है।

Priyanka chopra and nick jonas- India TV Hindi
Priyanka chopra and nick jonas

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप के कारण काफी सुर्खियों में है। हाल में ही दोनों भारत आएं। जिसके बाद से इस बात में मार्केट और गर्म हो गया है। निक और प्रिंयका कही न कहीं स्पॉट हो जाते है। इन दिनों दोनों न्यूयार्क की सड़की में काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहें है।

प्रियंका निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलवाने के लिए भारत आईं थी। जिसके बाद वह मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी में भी निक से साथ शिरकत की थी। जिसमें वह देसी स्टाइल में काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थी।

माना जा रहा है कि प्रियंका अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग के लिए जल्द ही अपने देश वापस आ सकती है। ('धड़क' फिल्म के प्रमोशन के दौरान फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं जाह्नवी कपूर, कीमत उड़ा देगी होश )

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा न्यूयार्क की सड़की में हाथों में हाथ डाले घूमते हुए नजर आ रहे है। प्रियंका की बात करें तो वह कैज्यूल लुक में नजर आ रही है। इसके लिए उन्होंने alc ltd ब्रांड के क्रॉप टॉप के साथ शार्ट डेनिम और SAINT LAUREN ब्रांड के स्नीकर्स पहने हुए नजर आईं। (सलमान खान के भांजे आहिल के साथ लैदर बैग लिए न्यूयार्क में नजर आईं प्रियंका, कीमत हैरान करने वाली)

वहीं निक व्हाइट कलर की शर्ट के साथ काले रंग के शार्ट में नजर आएं। वह काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल