1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सलमान खान के भांजे आहिल के साथ लैदर बैग लिए न्यूयार्क में नजर आईं प्रियंका, कीमत हैरान करने वाली

सलमान खान के भांजे आहिल के साथ लैदर बैग लिए न्यूयार्क में नजर आईं प्रियंका, कीमत हैरान करने वाली

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 04, 2018 03:46 pm IST,  Updated : Jul 04, 2018 03:46 pm IST

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह इस लो कट ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। इसके साथ हल्के कर्ल हेयर के साथ-साथ डार्क लिपस्टिक लगाई हुई थी। जो कि उनपर काफी जच रही थी। एक हाथ में व्हाइट लैदर का बैग लिया हुआ था। जानें इसकी कीमत..

Priyanaka Chopra- India TV Hindi
Priyanaka Chopra

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेड निक जोनस के साथ ब्राजील की ट्रिप पूरी कर इन दिनों अपने दूसरे घर यानी कि न्यूयार्क में हैं। उन्होंने सलमान खान की बहन और अपनी दोस्त अर्पिता खान शर्मा और उनके बेटे आहिल के साथ मस्ती की।

इन दिनों अर्पिता खान अपने भाई सलामन खान के साथ-साथ कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नाडिस, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा और 'दबंग-द टूर रिलोडेट' की टीम के साथ यूनाइट स्टेट में मौजूद है। वहीं अर्पिता प्रियंका चोपड़ा के साथ थोड़ा टाइम न्यूयार्क में बीता रही हैं।

हाल में ही अर्पिता खान ने इंस्ट्राग्राम में प्रियंका चोपड़ा और आहिल की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह आहिल का हाथ पकड़े हुए है।

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह इस लो कट ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। इसके साथ हल्के कर्ल हेयर के साथ-साथ डार्क लिपस्टिक लगाई हुई थी। जो कि उनपर काफी जच रही थी। एक हाथ में व्हाइट लैदर का बैग लिया हुआ था।

अब बात करते है प्रियंका के आउटफिट्स के बारें में तो हम आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने dvf ब्रांड की ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं सैंडल Alexandre Birman ब्रांड के और बैग Fendiब्रांड का था।

Fendi hand bag
Fendi hand bag

प्रियंका चोपड़ा ने जो बैग कैरी किया हुआ था। वह बहुत ही खूबसूरत था। इससे पहले भी वह अपने बॉयफेंड के साथ एक जगह स्पॉट हुई थी। तब भी इस बैग को लिया हुआ था। इस लैदर बैग की कीमत $3,190 यानी कि करीब 2,19,106 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल