1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरे आईं सामने, प्रियंका के इस व्हाइट गाउन को बनाने में लगे थे 1826 घंटे

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरे आईं सामने, प्रियंका के इस व्हाइट गाउन को बनाने में लगे थे 1826 घंटे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 01, 2018 06:44 pm IST,  Updated : Dec 04, 2018 05:38 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर में क्रिश्चियन रिवाज से शादी कर ली है। जानें किस ब्रांड के पहनें आउटफिट्स।

Nick and priyanka- India TV Hindi
Nick and priyanka Image Source : PEOPLE.COM

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर में क्रिश्चियन रिवाज से शादी  कर ली है। सेरेमनी आज दोपहर में पूरी हुई जिसमें कपल ने एक-दूसरे को स्विटजरलैंड के फेमस ज्वैलर चोपर्ड की डिजाइन किए गए वेडिंग बैंड्स पहनाए और बाइबिल को साक्षी मानकर साथ निभाने की कसमें लीं।

Nick and priyanka
Nick and priyanka

सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि प्रियंका और निक की शादी निक के पिता पॉल केविन जोनस ने रिचुअल्स पूरे करवाए। गौरतलब है कि पॉल केविन जोनस अमेरिका में चर्च के पास्टर रह चुके हैं। प्रियंका की ब्राइडमेट्स उनकी बहनें रहीं, जो पिंक आउटफिट में नजर आईं। जबकि ग्रूमपर्सन्स में निक के तीनों भाई जो, केविन फ्रैंकी के साथ प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी शामिल हुए।

प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट्स की बात करें तो उन्होंने Ralph Lauren के द्वारा डिजाइन किया हुआ क्रिस्टल इंभेलिस्ड गाउन पहना। वहीं निक जोनस ने इस डिजाइनर की Shawl-collar डिनर जैकेट पहनी हुई थी। इस बारें में खुद इस Ralph Lauren ने खुलासा किया है।

आपको बता दें कि अब कल यानी 2 दिसंबर को निक और प्रियंका की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ होगी।

nickyanka
Image Source : PEOPLE.COMnickyanka

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के इस खूबसूरत व्हाइट गाउन में बनाने में पूरे 1826 घंटे लगे थे।

nickyanka
Image Source : PEOPLE.COMnickyanka

वहीं हिंदू धर्म के रीति रिवाज में प्रियंका चोपड़ा ने रेड कलर का लहंगा चुनरी पहना था। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थी।

Nixkyanka
Image Source : PEOPLE MAGAZINENixkyanka

वहीं निक की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर का शेरवानी पहना हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल