1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बहुत ही खास है निक के हाथों में लगी मेहंदी, प्रियंका के नाम के साथ लिखा ये खास शब्द

बहुत ही खास है निक के हाथों में लगी मेहंदी, प्रियंका के नाम के साथ लिखा ये खास शब्द

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2018 06:30 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 06:30 pm IST

क ओर जहां प्रियंका के हाथों की खूबसूरत मेहंदी खिल कर नजर आ रही थी वहीं उनके पति निक ने भी अपने हाथों में मेहंदी लगाई हुई थी।

Nick- India TV Hindi
Nick

नई दिल्ली: नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। यह शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई है। दोनों कल हिंदू रीति रिवाज से एक दूसरे से शादी करेंगे। प्रियंका ने निक से शादी के बाद अपनी मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट से यह तस्वीरें शेयर की हैं।

आपको बता दें कि क्रिश्चियन वेडिंग के लिए अमेरिकन डिजाइनर रॉल्फ लॉरेन प्रियंका का वेडिंग गाउन डिजाइन किया है। प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट्स की बात करें तो उन्होंने Ralph Lauren के द्वारा डिजाइन किया हुआ क्रिस्टल इंभेलिस्ड गाउन पहना। वहीं निक जोनस ने इस डिजाइनर की Shawl-collar डिनर जैकेट पहनी हुई थी। इस बारें में खुद इस Ralph Lauren ने खुलासा किया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने सोशल अकाउंट्स में मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे है। जहां प्रियंका ने मल्टीकलर राजस्थानी ड्रेस के साथ राजस्थानी सिल्वर ज्वैलरी में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। हर कोई परपंरागत अवतार में काफी अच्छे नजर आ रहे थे।

एक ओर जहां प्रियंका के हाथों की खूबसूरत मेहंदी खिल कर नजर आ रही थी वहीं उनके पति निक ने भी अपने हाथों में मेहंदी लगाई हुई थी। उन्होंने अपने हाथ में प्रियंका चोपड़ा के नाम के साथ-साथ 'ओम' लिखवा रखा था। देखें निक के हाथों में रखी हुई मेहंदी की तस्‍वीर...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल