1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मनीष मल्होत्रा की पार्टी में वायरल हुआ खुशी-जाहन्वी-सारा और प्रियंका का लुक, खुद ही देखें तस्वीरें

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में वायरल हुआ खुशी-जाहन्वी-सारा और प्रियंका का लुक, खुद ही देखें तस्वीरें

 Written By: Shivani Singh
 Published : Aug 15, 2018 11:27 am IST,  Updated : Aug 15, 2018 11:27 am IST

 फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने मंगलवार रात बी-टाउन सेलेबस् के लिए स्पेशल पार्टी रखी थी। इस पार्टी में हर सेलेब्स ग्लैमरस लुक में नजर आया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। 

Manish Malhotra Party- India TV Hindi
Manish Malhotra Party Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने मंगलवार रात बी-टाउन सेलेबस् के लिए स्पेशल पार्टी रखी थी। इस पार्टी में हर सेलेब्स ग्लैमरस लुक में नजर आया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स के सबसे पसंदीदा डिजायनर मनीष मल्होत्रा माने जाते है। इस स्पेशल पार्टी में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई। इसके अलावा जाह्नवी-खुशी कपूर, सारा अली खान, मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, रवीना टंडना, अनन्या पांडे, ईशान खट्टर सहित सेलेब्स आएं।

इस पार्टी में सबसे ज्यादा खूबसूरत जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही थी। इसके साथ ही सैफ अली खान की बेटी सारा किसी से कम नहीं लग रही थी।

janhvi kapoor and khushi kapoor
janhvi kapoor and khushi kapoor

जहां जाह्नवी कपूर ने लाल रंग का जंपसूट पहना हुआ था। वहीं उनकी बहन खुशी ने ग्रीन पैट के साथ व्हाइट कॉप टाप पहना हुआ था। जिसमें दोनों बहनें बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने मस्टर्ड यैलो कलर का प्लाजों और टॉप पहना हुआ था। जो कि उनपर काफी अच्छा लग रहा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए महरुन कलर की लिपस्टिक और लाइट मेकअप में नजर आईं। इस पार्टी की एक तस्वीर प्रियंका चोपड़ा की काफी वायरल हो रही है। जिसमें उनकी इंगेजमेंट रिंग दिखाती नजर आ रही हैं।

Sara Ali Khan
Sara Ali Khan

सारा अली खान ग्रे कलर की फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने कानों में टॉप्स और एक होल्डर बैग लिया हुआ था। यह लुक उनपर काफी जच रहा था।

Manish Malhotra Party
Manish Malhotra Party

इस खास पार्टी में यामी गौतम भी नजर आईं। उन्होंने भी लाल रंग का जंप सूट पहना हुआ था। इसके साथ उनके हेयरस्टाइल उनपर काफी जच रहे थे। वहीं पूजा हेंगडे पर्पल ड्रेस में, सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आई। इसके साथ ही फिल्म 'सोनू के टीटू की शादी' नुसरत भारूचा व्हाइट-ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं।

Manish Malhotra Party
Manish Malhotra Party

चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडे भी किसी से स्टाइल में कम नहीं है। इस दिनों वह भी अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ ईयर 2' के कारण काफी सुर्खियों में है। मनीष मल्होत्रा की पार्टी पर वह ब्लू-व्हाइट फ्लोरल स्कर्ट और कॉप टॉप पर नजर आईं।

Ishaan Khatter
Ishaan Khatter

'धड़क' फिल्म से धमाकेदार इंट्री लेने वाले ईशान खट्टर भी इस पार्टी पर शिरकत की। उन्होंने व्हाइट कलर की स्वैट शर्ट के साथ ब्लैक कलर के जींस में नजर आएं।

Manish Malhotra Party
Manish Malhotra Party

इस पार्टी में काजोल, करिश्मा और एकता कपूर भी शामिल हुए। जहां काजोल ग्रे कलर की शर्ट के साथ ब्लैक जीस, करिश्मा कपूर ब्लैक-पिंक स्वैटशर्ट के साथ ब्लैक जीस में नजर आईं। वहीं एकता कपूक व्हाइट और ब्लू लाइक के जंपसूट में नजर आईं।

Manish Malhotra Party
Manish Malhotra Party

एक्ट्रेस के साथ एक्टर कैसे पीछे रह जाएं। ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। इस खास मौके में टाइगर श्रॉफ, करण जौहर और चंकी पांडे भी नजर आएं।

Manish Malhotra Party
Manish Malhotra Party

नेहा, अर्पिता और डेजी शाह में शिरकत हुई। जहां नेहा धूपिया अपने पति अंगद के साथ आईं। उन्होंने व्हाइट और यैलो कलर की ड्रेस में नजर आईं। वहीं सलमान खान की बहन अर्पिता खान पीच कलर की स्वैटशर्ट और ब्लैक जींस में नजर आईं। इसके साथ ही डेजी व्हाइट टॉप और डेनिम जंपसूट में नजर आईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल