1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. क्वारंटाइन में ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आईं रश्मि देसाई, देखें तस्वीरें

क्वारंटाइन में ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आईं रश्मि देसाई, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2020 04:49 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 05:21 pm IST

बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई क्वारंटाइन में अपने समय को अच्छे से बिता रही हैं। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह स्टनिंग नजर आईं।

Rashmi desai- India TV Hindi
Rashmi desai Image Source : INSTRAGRAM/RASHMI DESAI

कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। इतने दिनों तक घर में रहने के कारण तमाम लोगों को बोरियत भी हो रही हैं तो कई ऐसे लोग भी है जो खुद का मनोरंजन करने के लिए कोई न कोई साधन सर्च  कर लेते हैं। इस लिस्ट में बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई भी शामिल है। वह क्वारंटाइन में अपनी फैमिली के साथ खूब एंजॉय कर रही हैं। नवरात्र के आखिरी दिन रामनवमी को एक्ट्रेस बेहद ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। 

रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम से ये तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह फैंस को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दे रही हैं। 

रश्मि देसाई के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर कोमल संधु के कलेक्शन से ग्रे और पिंक कलर का हाफ स्लीव्स सलवार-सूट पहना। 

इस लुक के साथ रश्मि से खूबसूरत मैचिंग चुनरी ओढ़ी। वहीं लाइट मेकअप, पिंक लिपस्टिक औप बढ़ी सी गोल्डन मांगबेदी और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

 

इस सिंपल लुक में रश्मि बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। रश्मि क्वारंटाइन में अपनी मां के साथ ज्यादा वक्त बीता रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल