1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सारा अली खान का स्पोर्टी लुक आया सामने, सोशल मीडिया पर फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

सारा अली खान का स्पोर्टी लुक आया सामने, सोशल मीडिया पर फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 04, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Sep 04, 2019 02:33 pm IST

सारा ने अपने इंस्टाग्राम में कुछ तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं।

Sara ali khan- India TV Hindi
Sara ali khan

अपनी सादगी और चुलबुलेपन से लोगों के दिलों में राज़ करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान किसी तारीफ की मोहताज नहीं हैं। ऐसी अभिनेत्री जिन्होंने खूबसूरती के साथ-साथ अपने तेज दिमाग से लोगों की बोलती बंद कर दी। अब फैशन सेंस की बात की जाए तो वह हर स्टेज पर अपने लुक से आग लगाती हुई नजर आती है। ऐसे ही एक फोटोशूट सामने आया है। जिसमें वह अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस करती हुई नजर आ रही हैं।

दरअसल सारा ने एक ब्रांड के लिए यह स्पोर्टी लुक अपनाया। इस लुक में सारा काफी हॉट नजर आ रही हैं।

सारा के लुक की बात करें तो वह ब्लैक कलर के शार्ट बॉडीकॉन स्कर्ट के साथ मैचिंग क्रॉप टॉप पहने हुए नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने पिंक कलर का स्पोर्ट जैकेट भी कैरी किया हुआ है।

इसके साथ ही लाइट मेकअप और रेड कलर की लिपस्टिक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। सारा की इन तस्वीरों को देखकर फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने हॉट, आग लगा दी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। 

सारा इससे पहले भी इस ब्रांड के लिए फोटोशूट करा चुकी हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी।

वहीं दूसरी ओर गणेश चतुर्थी  में गणेश जी के दर्शन करने को लेकर सारा काफी ट्रोल हुई हैं। लोगों ने उनसे पूछा है कि वह हिंदू है कि मुसलमान।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल