1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इंडोनेशिया में ट्रेडिशनल अवतार में नज़र आईं सोनम कपूर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

इंडोनेशिया में ट्रेडिशनल अवतार में नज़र आईं सोनम कपूर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

 Written By: Shivani Singh
 Published : Jul 05, 2018 07:07 am IST,  Updated : Jul 05, 2018 07:07 am IST

नम कपूर ने अपने अकाउंट में कुछ तस्वीरें डाली। जिसमें वह इंडोनेशिया में भी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। देखें खूबसूरत तस्वीरें...

Sonam kapoor- India TV Hindi
Sonam kapoor

नई दिल्ली: 'वीरे दी वेडिंग' और 'संजू' की सफलता के बाद इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी पति आनंद अहूजा, फैमिली और कुछ फैड्स के साथ इंडोनेशिया में एंजॉय कर रही है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो वह इंस्ट्राग्राम में डालकर अपने फैंस को अपडेट करते रहती हैं।

 

सोनम कपूर ने अपने अकाउंट में कुछ तस्वीरें डाली। जिसमें वह इंडोनेशिया में भी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। जी हां उन्होंने मस्टर्ड यैलो कलर का फ्लोर लैंथ और प्रिंटेड अनारकली सूट पहना हुआ है। इसके साथी रेड-यैलो में दुपट्टा भी लिया हुआ है।  नो-मेकअप लुक के साथ बालों को बन हेयर स्टाइल देने के साथ कानों में प्यारे से ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया है।

इस तस्वीरों में सोनम से कैप्शन दिया है, 'No touch ups just joy! Thanks for making me look purty'

अब बात करें इस स्टाइलिश और खूबसूरत अनारकली शूट के बारें में तो इसे फैशन डिजायनर गौरंग शाह से डिजायन किया हुआ है। वहीं मेकअप आरती नायर और हेतल भाटिया से हेयर स्टाइल दिया हुआ है। (सलमान खान के भांजे आहिल के साथ लैदर बैग लिए न्यूयार्क में नजर आईं प्रियंका, कीमत हैरान करने वाली )

आपको बता दें कि हाल में ही सोनम कपूर ने फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर के साथ काम किया है। इस फिल्म में वह संजू की गर्लफ्रेंड बनी हुई थी। जिसमें उनका नाम 'रूबी' था।

इंडोनेशिया से वापस आने के बाद सोनम अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को प्रमोट करेंगी। वह पहली बार अपने पिता और अभिनेता अनिल कपूर के साथ पर्दे पर नजर आएगी। इस पिल्म में उनके दोनों के अलावा जूही चावला और राजकुमार रॉव नजर आएंगे। यह फिल्म सिनेमा घरों पर 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। (ब्लैक Tea का इस तरह इस्तेमाल आपके सफेद बालों को एक दिन में कर देगा काला)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल