1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोनम कपूर ने फैन्स को दिए मेकअप टिप्स, शेयर किया वीडियो

सोनम कपूर ने फैन्स को दिए मेकअप टिप्स, शेयर किया वीडियो

 Published : Sep 27, 2020 07:29 am IST,  Updated : Sep 27, 2020 07:29 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए मेकअप टिप्स शेयर किए हैं।

sonam kapoor- India TV Hindi
सोनम कपूर Image Source : INSTAGRAM/SONAMKAPOOR

 बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने फैन्स को मेकअप टिप्स दिए हैं। सोनम ने मेकअप ट्यूटोरियल के बारे में पोस्ट किया है।

सोनम हमेशा अपने फैंस से मेकअप संबंधी टिप्स साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह स्टेप बाई स्टेप मेकअप के बारे में बताते नजर आ रही हैं।

उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "डीआईवाई।"

अभिनेत्री आजकल अपने इंस्टाग्राम पेज पर किताबों के बारे में बहुत कुछ पोस्ट कर रही हैं। उन्हें अब से पहले फिल्म 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था, जिसमें मलयालम स्टार दुलकर सलमान भी थे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल