1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन के फैशन सेंस का जवाब नहीं, 'संतरा' वाले लुक में आए नजर

इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन के फैशन सेंस का जवाब नहीं, 'संतरा' वाले लुक में आए नजर

 Published : Aug 17, 2019 02:05 pm IST,  Updated : Aug 17, 2019 02:22 pm IST

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहते हैं।

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल में अमिताभ ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर किया, इस फोटो में अमिताभ रेड एंड ऑरेंज कलर की जैकेट में नजर आ रहे हैं साथ ही अमिताभ ने इस फोटो को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। अमिताभ ने लिखा 'कलरफुल बनकर काम के लिए निकलना... '

साथ ही इस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा कि ब्लू कलर के बाद रेड और संतरा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चने ब्लू कलर का जैकेट पहने फोटो शेयर की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' जल्द ही सोनी टीवी पर ऑनएयर होने वाला है। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इसके 11वें सीजन की मेजबानी को तैयार हैं। इसकी शुरुआत अगले हफ्ते से होने वाली है।

बता दें कि हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति' के ट्रेलर लॉन्च किया गया था। इस मौके अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया था कि मेरे घरवाले भी यह शो देखते हैं। और खासकर मेरी पत्नी जया वह इस शो की फैन है। शो शुरू होते सभी अपना काम छोड़ टीवी के सामने बैठ जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल