1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Sye Raa Narasimha Reddy Promotion: साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ट्रेडिशनल अवतार में आईं नजर, पिंक शरारा सूट में दिखीं खूबसूरत

Sye Raa Narasimha Reddy Promotion: साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ट्रेडिशनल अवतार में आईं नजर, पिंक शरारा सूट में दिखीं खूबसूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 30, 2019 02:36 pm IST,  Updated : Sep 30, 2019 02:36 pm IST

तमन्ना भाटिया इन दिनों फिल्म 'साय रा नरसिम्हा रेड्डी' के प्रमोशन में काफी बिजी है। प्रमोशन के दौरान वह स्टाइलिश अंदाज में नजर आ जाती हैं।

tamannaah bhatia- India TV Hindi
tamannaah bhatia Image Source : INSTRAGRAM

साउथ की खूबसूरत और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली तमन्ना भाटिया इन दिनों फिल्म 'साय रा नरसिम्हा रेड्डी' के प्रमोशन में काफी बिजी है। प्रमोशन के दौरान वह स्टाइलिश अंदाज में नजर आ जाती हैं। हाल में ही उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। जिसमें तमन्ना का ट्रेडिशनल अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

तमन्ना के लुक की बात करें तो उन्होंने  Faabiiana कलेक्शन का पिंक शरारा सूट पहना हुआ था। जिसमें व्हाइट धागे से खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। यह सूट तमन्ना पर काफी जंच रहा था।

पेरिस फैशन वीक के ग्रैंड इवेंट में फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में ऐश्वर्या ने किया रैंप वॉक, वीडियो हुआ वायरल

इस लुक के साथ तमन्ना ने लाइट मेकअप, ग्लोसी पिंक लिपस्टिक के साथ माथों में छोटी सी बिंदी लगाई हुई थी।

इस लुक के साथ तमन्ना ने गोल्डन पर्ल ईयररिंग्स पहने हुए थे। जो उनपर काफी अच्छे लग रहे थे।

बढ़ो बहू' एक्ट्रेस रिताशा राठौड़ 'प्लस साइज' होने के बावजूद खुद को इस तरह रखती हैं ग्लैमरस, आप भी कर सकते हैं फॉलो

वहीं तमन्ना की हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने सेंटर पार्ट करते हुए लोअर बन बनाया था। जिसमें उन्होंने ऑरेंज कलर के फूल लगाए हुए थे। इस लुक में तमन्ना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

तमन्ना की फिल्म 'साय रा नरसिम्हा रेड्डी'  की बात करें तो उनके अलावा चिरंजीवी, अमिताभ बच्चन आदि जैसे महान कलाकार है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन रिलीज हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल