1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑफिस में दिखना है स्टाइलिश तो इस फैशन टिप्स को फॉलो करना न भूलें

ऑफिस में दिखना है स्टाइलिश तो इस फैशन टिप्स को फॉलो करना न भूलें

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2018 12:13 pm IST,  Updated : Jan 21, 2018 12:13 pm IST

रोज सुबह उठकर यही सोचना कि आज ऑफिस में क्या पहंनू? मेरे पास तो कपड़े ही नहीं हैं। क्या आपको भी रोज सुबह 10 से 15 मिनट सिर्फ ये डिसाइड करने में लग जाता है कि आज क्या पहनें। अगर आपके साथ भी रोज ऐसा होता है, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है।

lifestyle
lifestyle

आपको कुछ भी पहनना हो जैसे शर्ट्स, टी-शर्ट्स, कुर्ता या फिर शॉर्ट कुर्ता, इन सबके साथ ब्लू डेनिम पहनें इस डेनिम का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट ये है। कि इससे कैजुअल और फॉर्मल दोनों लुक मिल जाते हैं ।इस एक डेनिम को आप अपने ऑफिस में भी पहन सकती हैं और शाम को दोस्तों के साथ आउटिंग पर भी। 

रंग-बिरंगी प्रिंटेड कुर्तियां खरीदने के बजाय अपने बॉर्डरोब में बेसिक कलर्स जैसे व्हाइट, येल्लो, ब्लैक, ब्लू कुर्तियां रखें इन्हें आप अपने किसी भी लोअर्स के साथ पहनें आप इसके साथ किसी भी तरह के फुटवेयर पहन सकती हैं, लेकिन बेस्ट लुक के लिए जूतियां पहनें।  

ऑफिस की पार्टीज़ के लिए हज़ारों खर्च करने के बजाय अपने पास एक LBD (लिटिल ब्लैक ड्रेस) रखें आप इस ड्रेस को ऑफिस के बाहर दोस्तों के साथ पार्टिज़ में भी पहन सकती हैं।इसके साथ फुटवेयर के तौर पर बैली, बूट्स, ओपन सैंडल, जूती या फिर हील्स कुछ भी पहन सकती हैं ।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल