1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हाइट है कम तो इस टाइप की स्टाइल को करें फॉलो, लंबी लड़कियां भी भरेंगी पानी

हाइट है कम तो इस टाइप की स्टाइल को करें फॉलो, लंबी लड़कियां भी भरेंगी पानी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 22, 2018 02:13 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 11:50 pm IST

कम हाइट वाली लड़कियों को कपड़े के सेलेक्शन के वक्त कई तरह की मुश्किलो का सामना करना पड़ता है। खासकर उन्हें ड्रेस के सेलेक्शन के वक्त कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है। कम हाइट की वजह से आपको कई तरह की शर्मिंदगी को झेलना पड़ता है।

short height - India TV Hindi
short height

नई दिल्ली: कम हाइट वाली लड़कियों को कपड़े के सेलेक्शन के वक्त कई तरह की मुश्किलो का सामना करना पड़ता है। खासकर उन्हें ड्रेस के सेलेक्शन के वक्त कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है। कम हाइट की वजह से आपको कई तरह की शर्मिंदगी को झेलना पड़ता है। सही साइज के कपड़े न मिलना, ऐसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आप अपनी हाइट को अब नहीं बढ़ा सकती लेकिन खुद को लंबा दिखाने के लिए ये आसान 7 तरीके ज़रूर अपना सकती हैं।ये सभी तरीके बेहद ही आसान हैं और आप इन्हें अपनी रोज़ाना की लाइफस्टाइल में फॉलो कर सकती हैं।

v neck
v neck

ये वी नेक डिज़ाइन आपके गले और धड़ को लंबा दिखाता है, खासकर प्लजिंग वी-नेक. वहीं, गोल गला और बोट नेक जैसे सभी डिज़ाइन आपको और छोटा दिखाते हैं।

यह स्ट्राइप्स आपकी टांगों और पूरे शरीर को लंबा दिखाता है। इससे उलट अगर आप हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स पहनेंगी तो वो आपको छोटा दिखाएगा। 

आपने देखा होगा मॉडल या एक्ट्रेस पोज़ करते वक्त कमर से थोड़ा ऊपर हाथ रखती हैं। इसके पीछे वजह है अपने सभी फीचर को हाइलाइट करना इसी तरह कमर पर बेल्ट भी आपके धड़ और टांगों को सही तरीके से दिखा पाएगी, जिससे आपका कद लंबा लगेगा।

bag
bag

ओवरसाइज़ बैग्स छोटे कद की लड़कियों को और छोटा दिखाते हैं क्योंकि इससे उनके शरीर पर वज़न पड़ता है। जिससे कद कम दिखता है इसीलिए हमेशा छोटे क्लच, पर्स या बैग कैरी करें। बेल्ट की ही तरह हाई वेस्टिड बॉटम्स भी आपके धड़ और टांगों को अच्छे से हाइलाइट कर पाते हैं जो हिस्सा आपकी टी-शर्ट से छिप जाता है, वो उसे लंबा दिखाता है।

माना ज़्यादातर लड़कियों को लंबे बाल पसंद होते हैं, लेकिन ऐसे बालों का फायदा क्या जो आपको सुंदर ना दिखाएं। छोटे बाल कम कद वाली लड़कियों की नेक लाइन को हाइलाइट करने में मदद करते हैं, जिससे उनकी हाइट लंबी दिखती है वहीं, छोटे बाल आसानी से मैनेज भी हो जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल