1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Eid Fashion 2022: इस ईद हर कोई करेगा आपकी तारीफ, बस ट्राई करें ये फैशन टिप्स

Eid Fashion 2022: इस ईद हर कोई करेगा आपकी तारीफ, बस ट्राई करें ये फैशन टिप्स

 Published : Apr 30, 2022 09:14 pm IST,  Updated : Apr 30, 2022 09:14 pm IST

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सुझाव लाए हैं जो अपनाकर आप अपने लुक को डिफरेंट बना सकते हैं। आइए जानते हैं।

Eid Fashion 2022- India TV Hindi
Eid Fashion 2022 Image Source : INSTAGRAM/ MYNTRA/ OGAANINDIA

Highlights

  • ईद का त्योहार आने बस अब कुछ ही दिन बचे हैं।
  • ऐसे में लोग अपनी तैयारी में किसी भी तरह की कमी नहीं रखना चाहते हैं।

Eid Fashion 2022:  ईद का त्योहार आने बस अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोग अपनी तैयारी में किसी भी तरह की कमी नहीं रखना चाहते हैं। फिर चाहे वो घर की साफ-सफाई या सजावट हो या फिर खुद के पहनावे पर।  

अगर देखा जाए तो ईद के त्योहार पर लोग अपने पहनावे को लेकर काफी उलझन में होंगे कि आखिर इस त्योहार में किस तरह की ड्रेस पहनी जाए, जिससे आप सबसे अलग दिखे साथ ही उसे फेस्टिवल का टच भी दे सकें। वैसे तो आमतौर पर लोग फेस्टिवल में एथनिक ड्रेस ही पहनते हैं और मैच करती हुई कोई जूलरी और फुटवेयर से अपने लुक को पूरा करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस उलझन में है कि इस बार क्या ड्रेस पहनी जाए तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सुझाव लाए हैं जो अपनाकर आप अपने लुक को डिफरेंट बना सकते हैं। आइए जानते हैं। 

प्रिंटेड कुर्ता किसी पर भी बहुत अच्छा लगेगा। ईद के मौके पर पुरुषों को पारंपरिक परिधानों में अपना सर्वश्रेष्ठ दिखने से नहीं शर्माना चाहिए। ऐसे में आप बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान के इस फैशन को ट्राई कर सकते हैं। 

अगर आप इस ईद पर अपने आप को कैजुअल रखने के मूड में हैं, तो सलमान खान की तरह शर्ट और पैंट ट्राई कर सकते हैं। यह लुक सिंपल और काफी अट्रैक्टिव है साथ ही इसे कैरी करना भी आसान है। यह आपको भीड़ से अलग भी बना देगा। 

 ईद के मौके पर आप पारंपरिक ड्रैस शरारा भी ट्राई कर सकते हैं। ये बेहद ही अलग लुक देगा। 

 पीले रंग का प्रिंटेड कुर्ता सफेद पायजामा के साथ अच्छा लगता है और जब लोफर्स के साथ पहना जाए तो लुक पूरा हो जाता है। ऐसे में ये ड्रेस भी पहन सकते हैं। 

प्रिंटेड सलवार कमीज सभी उम्र की महिलाओं पर बहुत अच्छी लगती है और ईद के मौके पर ये परफेक्ट ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर आप अपने लुक को डिफरेंट बना सकते हैं।

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल