1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चनिया चोली से लेकर पाटन पटोला साड़ी तक, Garba Night पर ट्राई कर सकती हैं आप ये गुजराती आउटफिट

चनिया चोली से लेकर पाटन पटोला साड़ी तक, Garba Night पर ट्राई कर सकती हैं आप ये गुजराती आउटफिट

 Published : Oct 13, 2023 10:06 am IST,  Updated : Oct 13, 2023 10:06 am IST

नवरात्रि 2023: नवरात्रि के 9 दिन, माता रानी का जगराता और गरबा व डांडिया रखा जाता है। ऐसे में अगर आप भी यहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन कपड़ों को ट्राई कर सकते हैं।

garba night outfit ideas- India TV Hindi
garba night outfit ideas Image Source : SOCIAL

नवरात्रि 2023: नवरात्रि के नौ दिन जगराता और गरबा की धूम रहती है। हर शहर के कोने में कोने में इन दोनों के आयोजन होते हैं और बड़ी तादाद में लोग यहां जाते हैं। ऐसे में कई बार हम सोच में पड़ जाते हैं कि क्या पहन कर जाएं। लास्ट मिनट की शॉपिंग भी समझ नहीं आ रही होती है। ऐसे में आप कुछ गुजराती ट्रेडिशनल ड्रेसेज को ट्राई कर सकती हैं। गुजराती कपड़ों की खास बात ये होती है कि इनमें काफी सारे रंग होते हैं और इनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। तो,इस बार आप नवरात्रि में इन ट्रेडिशनल ड्रेसेज को ट्राई कर सकते हैं।

गरबा नाइट पर क्या पहनें-What do you wear to Garba night in hindi

1. चनिया चोली 

चनिया चोली गुजरात की पारंपरिक पोशाक है। आपने गुजराती महिलाओं को उनकी इस पारंपरिक पोशाक चनिया चोली या घाघरा चोली है में देखा होगा जिसके साथ एक रंग-बिरंगा ओढ़नी दुपट्टा या चुन्नी भी होता है। तो, इस बार आप भी कुछ ऐसा ही ट्राई कर सकती हैं। आप चनिया चोली या फिर घाघरा के साथ चोली ट्राई कर सकती हैं।

अपनाएं ये स्मार्ट तरीका, आसानी से हो जाएंगे अर्धकुवारी के दर्शन; नहीं करना पड़ेगा 15 से 30 घंटे का इंतजार

2.पाटन पटोला साड़ी

पाटन पटोला साड़ी, हथकरघे से बनी एक प्रकार की साड़ी है जो गुजरात के पाटण में बनाई जाती है। ये रेशम के सूत को रंग कर तैयार किए जाते हैं। इनमें आप कई प्रकार के रंग देख सकते हैं।  इसे आप हल्के-हल्के आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ भी इसे कैरी कर सकते हैं।

gujarati traditional dress
Image Source : SOCIALgujarati traditional dress

3. मिरर वर्क लहंगा-चोली 

मिरर वर्क लहंगा-चोली गरबा नाइट के लिए परफेक्ट हो सकता है। इसे पहकर आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। इसके अलावा ये आपको गुजराती लुक देगा। आप इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और फूलों का एक गजरा लगा सकती हैं। इसके अलावा आप इस पर चुन्नी को कई अलग-अलग डिजाइन ले सकते हैं।  

व्रत में साबूदाना बहुत खाया होगा, इस बार नवरात्रि में ट्राई करें राजगिरा (Amaranth) की ये 3 रेसिपी

4. चानियो और कुर्ता

चानियो गुजराती महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला एक रंगीन पेटीकोट या स्कर्ट जैसा परिधान है। चानियो पर धागे का काम किया जाता है और इसकी डिजाइन सबसे अलग नजर आती है। तो, गरबा नाइट पर आप चानियो और कुर्ता ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप कोई स्कर्ट और टॉप के साथ भी अपने आपको खूबसूरती कैरी कर सकती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल