1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शादी से पहले चेहरे पर ग्लो लाने के लिए रोज लगाएं एलोवेरा और हल्दी से बनी ये क्रीम

शादी से पहले चेहरे पर ग्लो लाने के लिए रोज लगाएं एलोवेरा और हल्दी से बनी ये क्रीम

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 30, 2023 01:19 pm IST,  Updated : Nov 30, 2023 01:19 pm IST

Bridal Glow: दुल्हन को शादी से पहले चेहरे पर लाना है एक्ट्रेस जैसा निखार, तो लगाएं ये होममेड एलोवेरा-हल्दी क्रीम। इस क्रीम को लगाने से कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से दाग-धब्बे गायब हो जाएंगे और फेस ग्लो करने लगेगा।

Aloe Vera Cream- India TV Hindi
एलोवेरा हल्दी क्रीम Image Source : FREEPIK

शादी से पहले हर दुल्हन और दूल्हा ये चाहता है कि चेहरा ग्लो करने लगे। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप चेहरे पर एलोवेरा और हल्दी से बनी ये क्रीम लगा सकते हैं। इसे लगाने से आपका चेहरा कुछ ही दिनों में ग्लो करने लगेगा।

शादी के सीजन चल रहा है। हर दुल्हन की चाहत होती है कि शादी  में उसका चेहरा सबसे ज्यादा ग्लो करे। शादी से 1-2 महीने पहले ही चेहरे को चमकाने की तैयारी शुरू हो जाती है। हल्दी, चंदन, एलोवेरा, उबटन, दूध, केसर और न जाने क्या क्या चेहरे पर लगाना शुरू हो जाता है। पार्लर में जाकर फेशियल करवाना शुरू हो जाता है, ताकि शादी कर चेहरे पर निखार आ सके। ऐसे में आप घर में बनी नेचुरल क्रीम अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। दादी-नानी की बताई हुई ये क्रीम आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। एलोवेरा और हल्दी से बनी इस क्रीम को लगाने से चेहरा ग्लो करने (How to make natural glowing cream) लगेगा। आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। जानिए एलोवेरा और हल्दी से कैसे बनाएं क्रीम।

एलोवेरा और हल्दी से क्रीम बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

  • 4 चम्मच एलोवेरा जेल
  • आधा चम्मच बादाम का केल
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर 
  • 1 चम्मच के करीब शहद 
  • 1 चम्मच नींबू का रस 
  • 8-10 बूंद गुलाबजल 
  • 3-4 धागे केसर 

एलोवेरा और हल्दी से बनाएं क्रीम

  • एलोवेरा जेल, बादाम का तेल और हल्दी पाउडर को किसी बाउल में मिक्स कर लें।
  • आपको इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाते हुए एक सॉफ्ट पेस्ट तैयार करना है।
  • इसमें शहद, केसर, नींबू का रस और गुलाब जल मिलाएं और स्मूद पेस्ट जैसा तैयार कर लें।
  • इसे आपको तब तक मिक्स करना है जब तक ये सॉफ्ट क्रीम जैसी न बन जाए।
  • आप इस क्रीम को किसी कांच के जार में भरकर फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं। 
  • क्रीम को रात में सोने से पहले चेहरे को धोकर अच्छी तरह से अप्लाई करें।
  • इस क्रीम को लगाने से कुछ दिनों में ही चेहरे पर निखार आ जाएगा और दाग-धब्बे भी कम हो जाएंगे।

एलोवेरा और हल्दी लगाने के फायदे 

  1. एलोवेरा जेल और हल्दी से स्किन फ्रेश बनती है। इसे लगाने से शादी वाले दिन आपका ही चेहरा चमकता नजर आएगा।
  2. एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट बनती है।
  3. हल्दी के साथ अगर आप नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं तो इससे दाग-धब्बे कम हो जाते हैं। 
  4. एलोवेरा और नींबू का रस लगाने से त्वचा रिलैक्स फील करती है और चेहरे पर दिखाई देने वाला तनाव कम होता है।
  5. 15- 20 दिन तक एलोवेरा-हल्दी से बनी इस क्रीम को लगाने से स्किन एकदम ग्लो करने लगेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल