1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर बार-बार निकल जाते हैं पिंपल्स, तो इस कमाल के घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाकर देखें

चेहरे पर बार-बार निकल जाते हैं पिंपल्स, तो इस कमाल के घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाकर देखें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 29, 2024 02:12 pm IST,  Updated : Dec 29, 2024 02:12 pm IST

क्या आप भी चेहरे पर निकलने वाले जिद्दी पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में इस केमिकल फ्री फेस पैक को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

पिंपल्स से छुटकारा दिलाने वाला फेस पैक- India TV Hindi
पिंपल्स से छुटकारा दिलाने वाला फेस पैक Image Source : FREEPIK

पिंपल्स अक्सर आपके चेहरे की खूबसूरती को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। अगर आप भी पिंपल्स को दूर कर फ्लॉलेस स्किन पाना चाहते हैं, तो आपको शहद और दालचीनी को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। औषधीय गुणों से भरपूर शहद और दालचीनी का फेस पैक आपकी त्वचा की सेहत को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। आइए इस नेचुरल फेस पैक को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

शहद-दालचीनी का फेस पैक

शहद और दालचीनी का फेस पैक बनाने के लिए आपको एक स्पून शहद और हाफ स्पून दालचीनी पाउडर की जरूरत पड़ेगी। अगर आप चाहें तो दालचीनी के पाउडर की जगह 2-4 बूंद दालचीनी के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एक कटोरी में दोनों चीजों को निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस गाढ़े पेस्ट को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

आप इस नेचुरल फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लीजिए। शहद और दालचीनी से बने इस फेस पैक को लगभग 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। फेस वॉश करने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको अपना चेहरा खिला-खिला दिखाई देगा। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं।

त्वचा के लिए वरदान

आपको बता दें कि ये केमिकल फ्री फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। शहद और दालचीनी में पाए जाने वाले तत्व आपके पिंपल्स को दूर करने में असरदार साबित हो सकते हैं। सर्दियों में इस फेस पैक को अप्लाई करने से आपकी रूखी-बेजान त्वचा सॉफ्ट हो जाएगी। हालांकि, आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल