1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. स्‍वतंत्रता के 75वें साल पर स्‍पेशल दिखने के लिए पहनें ये ट्रेंडी आउटफिट्स, आजादी के रंग में डूबे आएंगे नजर

स्‍वतंत्रता के 75वें साल पर स्‍पेशल दिखने के लिए पहनें ये ट्रेंडी आउटफिट्स, आजादी के रंग में डूबे आएंगे नजर

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Aug 13, 2022 07:06 pm IST,  Updated : Aug 15, 2022 06:22 am IST

Independence Day 2022 Outfit Ideas:आइए जानते हैं कि स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैसे आप तिरंगे के रंगों को अपने लुक में शामिल कर सकते हैं।

Independence Day 2022 Outfit Ideas- India TV Hindi
Independence Day 2022 Outfit Ideas Image Source : INDIA TV

Independence Day 2022 Outfit Ideas:  स्वतंत्रता दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है, जो हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश तिरंगे के रंग में डूबा नजर आएगा। इस अवसर को खास मनाने के लिए लोग तिरंगे के तीन रंगों को अपने आउटफिट में भी जरूर शामिल करेंगे। ऐसे में अगर आप भी आजादी अमृत महोत्सव  सेलिब्रेशन का प्‍लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं क्योंकि इस लेख के जरिए आज हम आपको कुछ ट्रेंडी आउटफिट्स के बारे में बताएंगे जिसे पहनकर आप सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएंगे। तो फिर देर किस बात की, आइए जानते हैं कि स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैसे आप तिरंगे के रंगों को अपने लुक में शामिल कर सकते हैं। 

1. सफेद कुर्ता

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लड़के सफेद कुर्ते को ट्राई कर सकते हैं। आप चाहे तो इस डेनिम जींस के साथ या फिर ट्रेडिशनल पजामे के साथ कैरी कर सकते हैं। वहीं लड़कियां भी सफेद साड़ी या सलवार कुर्ता स्‍टाइल अपना सकती हैं। 

2. ट्राई कलर आउटफिट

इस दिन लड़के ऑरेंज या ग्रीन कुर्ता के साथ सफेद पैंट या पजामा पहन सकते हैं। जबकि लड़कियां सफेद सलवार कमीज के साथ तिरंगा दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं। 

3. ट्राई कलर एक्‍सेसरीज 

अगर आप सिंपल ड्रेस कैरी कर रही हैं तो इसके लिए इसके साथ सफेद, हरा और केसरिया रंग की चुड़िया या बैंग्लस पहनें। जबकि लड़के अपने आउटफिट के साथ तिरंगे के रंगों वाली ब्रेस्लेट या बैच ट्राई कर सकते हैं। 

4. ट्राई करें स्‍लोगन टी शर्ट

आप आजादी के स्लोगन वाले टी शर्ट खरीद कर उसे जींस के साथ पेयर कर सकते हैं। 

5. ट्रेडिशनल नेहरू जैकेट

इंडियन लुक पाने के लिए आप अपने जींस टी शर्ट या कुर्ते के साथ नेहरू जैकेट अपना सकते हैं। आप चाहे तो इसके साथ फ्लैग बैच भी लगा सकते हैं। 

6. खादी पहनें

'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत'  जैसे स्‍लोगन को प्रमोट करने के लिए आप इस दिन खादी के कपड़ें भी ट्राई कर सकते हैं। 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल