1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. स्किन के लिए वरदान से कम नहीं है आलू का रस, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

स्किन के लिए वरदान से कम नहीं है आलू का रस, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 13, 2024 10:08 pm IST,  Updated : Jul 13, 2024 10:08 pm IST

क्या आप जानते हैं कि आपको आलू की मदद से कई स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है? अगर नहीं, तो आपको आलू को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।

स्किन के लिए फायदेमंद आलू का रस - India TV Hindi
स्किन के लिए फायदेमंद आलू का रस Image Source : FREEPIK

स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए लोग न जाने पार्लर में जाकर कितने महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर दादी-नानी के घरेलू नुस्खों की मदद से भी अपनी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस ला सकते हैं। अगर आपको भी यही लगता है कि आलू सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है तो आज हम आपकी इस गलतफहमी को दूर कर देते हैं। दरअसल, आलू आपकी स्किन हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। 

स्किन केयर रूटीन में कैसे करें शामिल?

आलू को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक आलू को छीलकर अच्छी तरह से धो लेना है। अब आपको आलू को एक कंटेनर में कद्दूकस कर लेना है। आलू को कद्दूकस करने से आलू का रस भी निकलेगा। आलू के रस को छानकर एक कटोरी में रख लीजिए। 

आलू के रस को इस्तेमाल करने का सही तरीका

अब आपको एक कॉटन बॉल की मदद से आलू के रस को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 10 से 15 मिनट तक इस रस को अपने चेहरे पर लगाकर रखें। आलू के रस के सूखने के बाद जब आप फेस वॉश करेंगे तो आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। 

स्किन को मिलेंगे फायदे ही फायदे

आलू के रस को इस तरह से स्किन पर यूज कर आप अपने चेहरे के ग्लो को इम्प्रूव कर सकते हैं। इसके अलावा पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए भी इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं एंटीऑक्सीडेंट रिच आलू का रस आपकी झुर्रियों को भी काफी हद तक कम कर सकता है। आलू के रस को पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल