1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कैटरीना के शादी के जोड़े ने मचाई धूम, जानिए प्रियंका और दीपिका ने क्या पहना था

कैटरीना के शादी के जोड़े ने मचाई धूम, जानिए प्रियंका और दीपिका ने क्या पहना था

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2021 01:48 pm IST,  Updated : Dec 10, 2021 01:52 pm IST

कैटरीना कैफ की शादी के तैयार किया गया लहंगा सब्यसाची की तरफ से डिजाइन किया गया था। सब्यसाची ने प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के लिए भी लहंगे और गहने डिजाइन किए थे।

Priyanka Chopra, Katrina Kaif, Deepika - India TV Hindi
सब्यसाची के डिजाइन किए गए लहंगे और गहने पहन कैटरीना, प्रियंका और दीपिका ने शादी के वक्त लूट ली महफिल Image Source : INSTAGRAM/SABYASACHIOFFICIAL

Highlights

  • कैटरीना के लहंगे की खासियत यह थी कि इसके ऊपर गोल्डन और सिल्वर कलर की जरदोजी की कढ़ाई की गई थी।
  • प्रियंका चोपड़ा के लिए बनाए लहंगे को कोलकाता से बुलाए गए 110 कढ़ाई करने वालों ने तैयार किया था।
  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी दो तरह के ट्रेडिशन - कोंकणी और एक सिंधी के जरिए की गई थी।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी के बंधन में बंधे। इस कपल ने अपने चाहने वालों के बीच शादी के बाद की तस्वीरों को शेयर किया। तस्वीरों में ये कपल काफी शानदार नजर आ रहा था, खास तौर पर कैटरीना कैफ के लहंगे और ज्वेलरी में लोगों को ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। कैटरीना कैफ की शादी के लिए लहंगा और ज्वेलरी सब्यसाची की तरफ से डिजाइन किया गया। मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने न सिर्फ कैटरीना कैफ बल्कि प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की शादी में उनके लिए लहंगे और ज्वेलरी डिजाइन कर चुके हैं। आइए जानते कैटरीना कैफ से लेकर प्रियंका और दीपिका की सब्यसाची की तरफ से डिजाइन की गई ज्वेलरी और लहंगे के बारे में!

कैटरीना कैफ

जब भी कभी शादी होती है तो लोगों की खास नजर दुल्हन की जोड़े पर होती है। सबसे पहले कैटरीना के जोड़े की बात करें इसे मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। दुल्हन यानी कैटरीना कैफ का लहंगा गहरे लाल रंग का था।

कैटरीना के लहंगे की खासियत यह थी कि इसके ऊपर गोल्डन और सिल्वर कलर की जरदोजी की कढ़ाई की गई थी। उनका लहंगा मटका सिल्क के फैब्रिक बना हुआ था। कैटरीना कैफ की गहने खान तौर पर कुंदन, सोने और हीरों से तैयार किए गए थे जिन्हें सब्यसाची ने ही डिजाइन किया था।

प्रियंका चोपड़ा

अमेरिकी म्यूजीशिनय निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी 2018 में हुई थी। उम्मेद भवन पैलेस में भारतीय परिधान में सजी प्रियंका चोपड़ा सुर्ख लाल रंग के लहंगे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस लहंगे को सब्यसाची ने तैयार किया था। इस लहंगे को बनाने में कोलकाता से बुलाए गए 110 कढ़ाई करने वालों ने इसे तैयार किया था। आधी बाजू के ब्लाउज और बॉल गाउन-एस्क स्कर्ट के साथ प्रियंका चोपड़ा का लहंगा तैयार किया था।

लहंगे को नाजुक हाथ से कटे हुए ऑर्गेना फूलों, रेशम के फ्लॉस में फ्रेंच नॉट्स और थ्रेडवर्क की परतों के साथ तैयार किया गया था। दुल्हन के रूप में प्रियंका ने बिंदी, सिंदूर, नथ , मांग टिक्का और कलीरा पहन रखा था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी दो तरह के ट्रेडिशन - कोंकणी और एक सिंधी के जरिए की गई थी। 15 नवंबर, 2018 को हुए सिंधी ट्रेडिशन से हुई शादी के दौरान दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची मुखर्जी की तरफ से डिजाइन किया हुआ सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था।

दीपिका की ज्वेलरी के बारे में बात करें तो उन्होंने खास तौर राजस्थानी डिजाइन की ज्वेलरी पहनी थी। सब्यसाची की तरफ से डिजाइन किया गया यह लुक उनकी फिल्म 'पद्मावत' की याद दिलाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल