1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 26 जनवरी 2021: संविधान के वो 10 अधिकार जो आपको पता होने चाहिए

26 जनवरी 2021: संविधान के वो 10 अधिकार जो आपको पता होने चाहिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2021 04:34 pm IST,  Updated : Jan 26, 2021 07:57 am IST

संविधान में हर भारतीय के अधिकारों के बारे में बताया गया है। आइए आज हम आपको उन 10 अहम अधिकारों के बारे में बताते हैं जो आपको पता होने चाहिए।

26 जनवरी 2021, 26 January 2021- India TV Hindi
26 जनवरी 2021 Image Source : INSTA- @JEETERAHO

26 जनवरी को पूरे देश गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर देश का संविधान लागू किया गया था। संविधान में हर भारतीय के अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है। संविधान द्वारा निर्धारित किए गए नियमों के माध्यम से देश का सही तरीके संचालन होता है। किसी भी देश का संविधान उस देश की राजनीतिक व्यवस्था, न्याय व्यवस्था, नागरिकों के हितों की रक्षा करनें का एक मूल ढांचा होता है। संविधान में हर भारतीय के अधिकारों के बारे में बताया गया है। आइए आज हम आपको उन 10 अहम अधिकारों के बारे में बताते हैं जो आपको पता होना चाहिए।

1- देश के हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के सभी तरह की स्वतंत्रता दी गई है। जाति, रंग, लिंग, भाषा, धर्म, राजनीतिक विचार, राष्ट्रीयता, संपत्ति, समाज जैसी बातों पर किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा सकता है।

2- किसी भी तरह की गुलामी या दासता से आजादी का अधिकार होता है।

3- हर इंसान को शिक्षा का अधिकार हासिल है। प्राथमिक शिक्षा सभी के लिए अनिवार्य है।

4- अपने देश में यात्रा की आजादी के साथ ही दूसरे देश में आने-जाने का अधिकार।

5- कानून की नजर में हर व्यक्ति समान है।

6-हर इंसान को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने और बौद्धिक संपदा के संरक्षण का अधिकार मिला हुआ है।

7- इंसान को भोजन, मकान, कपड़े, चिकित्सा सुविधा और जरूरी सामाजिक सुरक्षा का अधिकार हासिल है। इसके साथ ही अच्छे जीवन स्तर के साथ जीने का अधिकार भी हासिल है।

8- किसी व्यक्ति के घर, परिवार, एकाकीपन और पत्र व्यवहार में निजता का अधिकार मिला है। उस पर किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं हो सकता है।

9- अदालत की ओर से दोषी करार न होने तक व्यक्ति को निर्दोष होने का अधिकार भी हासिल है।

10- हर इंसान को विचारों की अभिव्यक्ति की आजादी मिली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल