1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अनुष्का शर्मा लेटेस्ट फोटोशूट के कारण हो गईं बुरी तरह ट्रोल, यूजर्स बोले- विराट की पत्नी हो, कुछ तो ..

अनुष्का शर्मा लेटेस्ट फोटोशूट के कारण हो गईं बुरी तरह ट्रोल, यूजर्स बोले- विराट की पत्नी हो, कुछ तो ..

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 31, 2019 11:05 am IST,  Updated : Jul 31, 2019 11:05 am IST

हाल में ही अनुष्का शर्मा ने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए एक दम हॉट औक ग्लैमरस फोटोशूट कराया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। लेकिन कुछ यूजर्स को उनकी तस्वीरें पसंद नहीं आईं।

Anushka Sharma- India TV Hindi
Anushka Sharma Image Source : INSTRAGRAM

Anushka Sharma Troll: हाल में ही अनुष्का शर्मा ने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए एक दम हॉट और ग्लैमरस फोटोशूट कराया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। लेकिन कुछ यूजर्स को उनकी तस्वीरें पसंद नहीं आईं। जिसके कारण उन्होंने विराट कोहली से रिलेट करके खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

दरअसल अनुष्का कई स्टाइलिश ड्रेसेस में नजर आईं। लेकिन वह एक तस्वीर में बैकलेस ग्रीन कलर की शीर ड्रेस में नजर आ रही हैं।  इस ड्रेस के साथ उनका हेयरस्टाइल और कॉन्फिडेंस हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है। मेकअप की बात करें तो अपने सिजलिंग लुक को स्मोकी आइज और ग्लोसी लिप्स के साथ कंप्लीट किया है।

अनुष्का का ये फोटोशूट कई यूजर्स को पसंद नहीं आया तो उन्होंने अनुष्का को याद दिलाने की कोशिश कि वह भारतीय  कप्तान विराट कोहली की पत्नी है। इसलिए इस तरह का फोटोशूट न कराए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आप भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की पत्नी हैं, कुछ तो शर्म करो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अनुष्का आपको ऐसी ड्रेस बिल्कुल नहीं पहननी चाहिए।

अनुष्का की पहली तस्वीर की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का शार्ट लैदर जंपशूट पहना था। जिसके साथ उन्होंने चॉकलेटी ब्राउन का ओवर कोट पहना था। यह खूबसूरत आउटफिट Allia Al Rufai के कलेक्शन में से एक है। इस लुक के साथ अनुष्का ने लाइट मेकअप, बोल्ड स्नोकी आइज और न्यूड लिपस्टिक साथ ह्लके कर्ल हेयर स्टाइल रखा था।

दूसरी तस्वीर में वह एक चेयर में ग्लैमरस अवतार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो उन्होंने यैलो कलर की शार्ट ड्रेस के साथ थाई हाई बूट्स पहने हुए  हैं। इस लुक में भी मेकअप पहले जैसा ही है। यह खूबसूरत आउटफिट Allia Al Rufai के कलेक्शन में से एक है।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालीसा ने कराया ब्राइडल फोटोशूट, तस्वीरों मे नजर हट पाना मुश्किल

तीसरी ग्लैमरस तस्वीर की बात करें तो अनुष्का ने ब्लू कलर की ड्रेस की पहनी हुई थीं। इस लुक में वह काफी हॉट नजर आ रही थीं।

अनुष्का इस ग्रीन कलर की बैकलेस शीर ड्रेस में कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में अनुष्का काफी ग्लैमरस के साथ बोल्ड नजर आ रही थीं। उन्होंने सिक्वेंस ड्रेस पहनी है। ये ड्रेस भी Allia Al Rufai के कलेक्शन में से एक है।

इस ब्लैक कलर की ड्रेस में अनुष्का काफी हॉट लग रही हैं।

इस स्टार प्रिंटेड ब्लैक कलर की ड्रेस में अनुष्का काफी बोल्ड नजर आ रही हैं।

फिल्मों के बारे में बात करें को 2018 में दो फिल्मों में नजर आई थीं 'सुई धागा' और 'संजू'। इसके बाद शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थीं।

पति निक जोनस और पपी डायना के साथ ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट मैक्सी ड्रेस में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

मालदीव में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं सुहाना खान, सोशल मीडिया में तस्वीर हुई वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल