1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Happy Promise Day 2021: इस 'प्रॉमिस डे' अपनों से करें ये 5 वादे, हर तरफ फैल जाएंगी खुशियां

Happy Promise Day 2021: इस 'प्रॉमिस डे' अपनों से करें ये 5 वादे, हर तरफ फैल जाएंगी खुशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2021 11:51 pm IST,  Updated : Feb 10, 2021 11:51 pm IST

'वैलेंटाइन वीक' के पांचवे दिन 'प्रॉमिस डे' सेलिब्रेट किया जाता है। 'प्रॉमिस डे' पर हम आपको ऐसे पांच वादों के बारे में बताते हैं जो हर करीबी से करना चाहिए।

Happy Promise Day- India TV Hindi
Happy Promise Day Image Source : INSTAGRAM/LIFELINE_VIDEOS_ •

'वैलेंटाइन वीक' के पांचवे दिन 'प्रॉमिस डे' सेलिब्रेट किया जाता है। ये वो दिन है जब प्यार करने वाले एक दूसरे से वादा करते हैं। वादा साथ रहने का, वादा हमेशा साथ निभाने का और वादा हमेशा एक दूसरे पर विश्वास करने का। हालांकि ये जरूरी नहीं है कि कपल ही एक दूसरे से प्रॉमिस करें बल्कि इस दिन आप अपने किसी खास दोस्त यहां तक कि अपन पेरेंट्स से भी प्रॉमिस करके इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। 'प्रॉमिस डे' पर हम आपको ऐसे पांच वादों के बारे में बताते हैं जो हर करीबी से करना चाहिए।

हमेशा साथ देने का प्रॉमिस

'प्रॉमिस डे' पर सबसे पहले आप अपने पार्टनर, दोस्त या फिर माता पिता से प्रॉमिस करिए कि आप उनका हमेशा साथ देंगे। कोई भी मुश्किल घड़ी हो या फिर कितनी बड़ी से बड़ी मुसीबत क्यों ना आ जाए लेकिन आप अपने अपनों के साथ अडिग खड़े रहेंगे।

Happy Promise Day
Image Source : INSTAGRAM/MISS_SECRAT_GIRL Happy Promise Day

दिल ना दुखाने का प्रॉमिस
कई लोग ऐसे होते हैं कि जो बोलते वक्त ये भी नहीं सोचते कि इससे सामने वाले को दुख पहुंच सकता है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं तो आज खुद से ये प्रॉमिस करें कि बोलते वक्त सौ बार सोचेंगे। ऐसा करने से आप अपने चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ खुशियां ही फैलाएंगे। 

विश्वास बनाए रखने का प्रॉमिस
विश्वास उस शीशे के समान होता है कि जिसमें अगर एक छोटी सी भी दरार आ जाए तो वो जिंदगी भर के लिए हो जाती है। इसलिए हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि आप पर आपके अपनों का जो विश्वास है वो कभी भी ना टूटे। 

हमेशा ख्याल रखने का प्रॉमिस
हर कोई चाहता है कि लोग उसका ख्य़ाल रखें। फिर वो चाहे आपका पार्टनर हो, दोस्त हो या फिर माता पिता। अगर आप अपने अपनों का ख्याल रखेंगे तो ना केवल उन्हें आपके प्यार का अहसास हमेशा रहेगा बल्कि वो आपसे और भी ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे।

गलती होने पर माफ करने का प्रॉमिस
कई बार ऐसा होता है कि सामने वाला छोटी सी भी गलती कर दें तो लोग उसे माफ नहीं करते हैं। यहां तक कि बात को इतना बढ़ा देते हैं कि छोटी सी बात भी बड़ी लगने लगती है। इस 'प्रॉमिस डे' आप खुद से ये प्रॉमिस करें कि आप किसी भी छोटी बात को तूल नहीं देंगे और माफ कर देंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल