1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Vogue के इंटरव्यू में ईशा ने किया खुलासा, उनका और भाई आकाश अंबानी का IVF तकनीक से हुआ था जन्म

Vogue के इंटरव्यू में ईशा ने किया खुलासा, उनका और भाई आकाश अंबानी का IVF तकनीक से हुआ था जन्म

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2019 03:20 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 08:16 pm IST

फैशन मैगजीन वोग इंडिया के कवर पेज पर बॉलीविड सेलेब्स की तस्वीरें हमेशा नजर आती है, लेकिन इस बार वोग इंडिया के फरवरी एडिशन में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी नज़र आई है। उन्होने अपने जन्म के बारें में कई खुलासे किए।

isha and akash ambani- India TV Hindi
isha and akash ambani

फैशन मैगजीन वोग इंडिया के कवर पेज पर बॉलीविड सेलेब्स की तस्वीरें हमेशा नजर आती है, लेकिन इस बार वोग इंडिया के फरवरी एडिशन में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी नज़र आई है। आपको बता दें कि ईशा अंबानी की शादी दिसबंर साल 2018 में आननंद पीरामल से बहुत ही शानदार तरीके से की गई थी। जिसकी शाही शादी की चर्चा खूब हुई थी। लेकिन इस समम अपने फोटोशूट के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपने लाइफ से जुड़ी बहुत ही बातों के बारें में खुलासा किया। आगे वो क्या करने वाली है इसके बारें में भी उन्होंने बताया।

नीता-मुकेश की शादी के 7 साल बाद IVF से हुआ ईशा-आकाश का जन्म

इसी इंटरव्यू के दौरान ईशा अंबानी ने बताया कि वह और उनका जुड़वां भाई आकाश दोनों IVF किड्स हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी के 7 साल बाद IVF तकनीक की मदद से ईशा अंबानी और आकाश अंबानी का जन्म हुआ था। ईशा आगे बताती हैं, जब आखिरकार हमारा जन्म हुआ तो शुरुआत में हमारी मां चाहतीं थीं कि वह फुल-टाइम मां बनीं रहें। बाद में जब हम दोनों भाई-बहन 5 साल के हो गए उसके बाद वह अपने काम पर वापस लौटीं। हालांकि काम पर लौटने के बाद भी वह हमेशा एक टाइगर मॉम रहीं।

क्या है IVF
आईवीएफ एक ऐसी तकनीक है जिसमें किसी दंपति से अंडाणु और शुक्राणु लेकर उसके बीच निषेचन की क्रिया परखनली में यानी ट्यूब में करवाया जाता है, इसके बाद भ्रूण महिला के गर्भाशय में आरोपित किया जाता है। इसे विट्रो फर्टिलाइजेशन जिसे सिंपल शब्दों में IVF भी कहते हैं। इस तकनीक को इन विट्रो फर्टिलाइजेशन इसीलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें स्पर्म द्वारा अंडों का फर्टिलाइजेशन लैब में होता है ना की महिला के शरीर में मौजूद रिप्रॉडक्टिव ट्रैक्ट में। 

Vogue इंडिया के कवर पेज पर इस अंदाज में नजर आईं ईशा अंबानी

लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के दौरान गिरते-गिरते बचीं विक्की कौशल की हीरोइन यामी गौतम, वीडियो हुआ वायरल

Malaika Arora का सैलून लुक वायरल, पहना 9 हजार कीमत का स्वैटशर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल