1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Karwa Chauth 2020: इन खास संदेशों और तस्वीरों के जरिए दें करवा चौथ की शुभकामनाएं

Karwa Chauth 2020: इन खास संदेशों और तस्वीरों के जरिए दें करवा चौथ की शुभकामनाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 03, 2020 04:46 pm IST,  Updated : Nov 03, 2020 04:51 pm IST

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को इन तस्वीरों और संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं दे।

करवाचौथ - India TV Hindi
करवाचौथ  Image Source : INDIA TV

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन महिला के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जिसके साथ ही शाम को मां पार्वती और गणेश जी की पूजा के साथ चंद्र देवता को अर्ध्य देकर अपने पति के हाथों से पानी पीने के साथ कुछ खाकर अपना व्रत खोलती हैं। इस बार ये त्योहार 4 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को इन तस्वीरों और संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं दे। 

करवाचौथ
Image Source : INDIA TVकरवाचौथ 

चांद में दिखती है

मुझे मेरे पिया की सूरत 
चांद संग चांदनी सी है
मुझे भी उनकी जरूरत। 
करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

Karwa Chauth 2020: जानिए किस दिन पड़ रहा है करवा चौथ, साथ ही जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

करवाचौथ
Image Source : INDIA TVकरवाचौथ 

अपने हाथों में चूड़ियां सजाए,
माथे पर अपने सिंदूर लगाए,
निकली हर सुहागन चांद के इंतज़ार में,
रब्ब उनकी हर मनोकामना पूरी करे।
हैप्पी करवा चौथ

करवाचौथ
Image Source : INDIA TVकरवाचौथ 

इस व्रत की हर रसम निभाऊंगी,
एक सच्ची पत्नी बन कर दिखाऊंगी।
दुनिया की हर खुशी मेरे पति की होगी,
जब बादलों को चीर कर चांद की एक किरण दिखेगी। 
करवा चौथ की शुभकामनाएं

Karwa Chauth 2020: यहां जानिए करवा चौथ पूजन की पूरी सामग्री और सोलह श्रृंगार

करवाचौथ
Image Source : INDIA TVकरवाचौथ 

चांद की रोशनी ये पैगाम है लाई
आपके लिए मन में खुशियां है छाई
सबसे पहले आपको हमारे तरफ से
करवा चौथ की हमारी तरफ से ढ़ेर सारी बधाई

Karwa Chauth Skincare Tips: बेदाग ग्लोइंग स्किन चाहिए तो अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स, खिला-खिला नजर आएगा चेहरा

 

करवाचौथ
Image Source : INDIA TVकरवाचौथ 

चांद की पूजा से करती हूं
तेरी सलामती की दुआ
तुझे लग जाए मेरी भी उमर
गम रहे हर पल जुदा। 
करवा चौथ की हार्दिक बधाई...  

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल