Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन के दौरान परिणीति चोपड़ा इस लुक के कारण हो गई बुरी तरह ट्रोल, यूजर्स ने कहा- पैंट पहनना भूल गई

'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन के दौरान परिणीति चोपड़ा इस लुक के कारण हो गई बुरी तरह ट्रोल, यूजर्स ने कहा- पैंट पहनना भूल गई

Written by: Shivani Singh @lastshivani Published : Jul 12, 2019 04:46 pm IST, Updated : Jul 12, 2019 04:46 pm IST

गुरुवार को फिल्म जबरिया जोड़ी का नया गाना ‘यूपी हिले, जिला हिले ला’ लांच हुआ। जिसमें परिणीति ग्रीन कलर के आउटफिट्स में नजर आईं, लेकिन उनका ये लुक हर किसी को पसंद नहीं आया। जिसके कारण वह काफी ट्रोल हो रही हैं।

Parineeti chopra, - India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH Parineeti chopra

Parineeti Chopra Troll: फिल्म अभिनेता Siddarth Malhotra और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जल्द ही फिल्म Jabariya Jodi में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह देसी स्वैग वाले अंदाज में नजर आने वाले हैं। वहीं गुरुवार को फिल्म जबरिया जोड़ी का नया गाना ‘यूपी हिले, जिला हिले ला’ लांच हुआ। जिसमें परिणीति ग्रीन कलर के आउटफिट्स में नजर आईं, लेकिन उनका ये लुक हर किसी को पसंद नहीं आया। जिसके कारण वह काफी ट्रोल हो रही हैं।

परिणीति के लुक की बात करें तो उन्होंने नेक कवर शार्ट ड्रेस पहनी हुई थी। जो कि ग्रीन कलर की है। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप और पिंक लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किया हुआ था।

Parineeti chopra
Parineeti chopra

परिणीती का ये गो ग्रीन (Go Green) हर किसी को पसंद नहीं आ रहा हैं। जिसके कारण उन्हें यूजर्स काफी ट्रोल कर रहे हैं।

Parineeti chopra
Parineeti chopra

Parineeti chopra
Parineeti chopra

एक यूजर ने लिखा कि परिणीति पैंट पहनना भूल गई है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इन्हें एक अच्छे फैशन स्टाइलिश की सख्त जरुरत है।

parineeti chopra
parineeti chopra

वहीं एक यूजर ने लिखा कि जब से परी ने अपना वजन कम किया वो तो शॉर्ट में ही नजर आती है।

parineeti chopra
parineeti chopra

कई यूजर्स ऐसे भी है जो कि उनके सपोर्ट में खड़े है। एक यूजर ने कहा कि आप ट्रोल की चिंता न करें आप खूबसूरत नजर आ रही हो। 

परिणीति और सिद्धार्थ के अलावा फिल्म में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिका में हैं। शोभा कपूर और एकता कपूर द्वारा निर्मित, जबरिया जोड़ी 2 अगस्त 2019 में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें-

करीना कपूर ऑरेंज कलर की ऑफ शोल्ड ड्रेस पहन कहर बरपाती आईं नजर, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

जिम के बाहर हॉट अंदाज में स्पॉट हुई मलाइका अरोड़ा, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement