1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. प्रियंका चोपड़ा लाखों की कीमत का बैग लेकर न्यूयार्क में हुई स्पॉट, देखें स्टाइलिश तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा लाखों की कीमत का बैग लेकर न्यूयार्क में हुई स्पॉट, देखें स्टाइलिश तस्वीरें

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 24, 2019 02:23 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 03:56 pm IST

प्रियंका चोपड़ा न्यूयार्क की सड़कों पर स्टाइलिश अंदाज में घूमती नजर आईं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस से देश ही नहीं विदेश में ही अलग पहचान बना चुकी हैं। हाल में ही उन्होंने 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इसी बीच प्रियंका न्यूयार्क की सड़कों पर स्टाइलिश अंदाज में घूमती नजर आईं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

प्रियंका के लुक की बात करें को उन्होंने प्रिंटेड ब्लू और व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। ये ड्रेस St. John Knits ब्रांड के कलेक्शन में से एक है। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप और डार्क पिंक लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किए हुए थे।

इस लुक के साथ प्रियंका ब्लैक सनग्लासेस के साथ व्हाइट कलर की हाई हील्स पहने हुए नजर आईं। इस लुक में वह काफी स्टाइलिश और हॉट नजर आ रही थी।

वहीं प्रियंका इस लुक के साथ Salvatore Ferragamo ब्रांड का बैग लिए हुए थी। जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है।

Priyanka chopra, ferragamo bag
Priyanka chopra ferragamo bag

अब बात करें इस बैग की कीमत की तो आपको बता दें कि यह $6,500  यानी करीब 4 लाख 48 हजार रुपए का है।

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एक बार फिर बॉ़लीवुड में एंट्री लेने वाली है। प्रियंका शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' में नजर आने वाली हैं। जिसका पोस्टर सामने आ गया है।

the sky is pink poster
the sky is pink poster

 इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर, रोहित सराफ, ज़ायरा वसीम भी लीड रोल में नजर आनेवाली हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें-

सपना चौधरी 'भोले के स्वैग' गाने में अपने लुक के कारण हुई बुरी तरह ट्रोल, करना पड़ा पोस्ट Delete

आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर मां सोनी राजदान के साथ स्टाइलिश अंदाज में हुईं स्पॉट, Tracksuit से कई गुना मंहगा ले रखा बैग

करीना कपूर एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में हुई स्पॉट, इस Hoodie की कीमत आपके बजट में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल