1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Bridal Entry Songs: दुल्हन इन सुपरहिट गानों पर करें अपनी धमाकेदार एंट्री, महफिल में लग जाएंगे चार चांद

Bridal Entry Songs: दुल्हन इन सुपरहिट गानों पर करें अपनी धमाकेदार एंट्री, महफिल में लग जाएंगे चार चांद

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 13, 2022 07:48 pm IST,  Updated : Nov 13, 2022 08:20 pm IST

Bridal Entry Songs: अब वो जमाना गया जब दुल्हन शर्माती हुई हाथ में वरमाला थामे स्टेज तक जाती थी। आज की दुल्हन सब सुपरहिट गानों पर धमाकेदार एंट्री करती हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ बेस्ट ब्राइडल एंट्री सॉन्ग की लिस्ट लेकर आए हैं।

Bridal Entry Songs- India TV Hindi
Bridal Entry Songs Image Source : FILE IMAGE

Bridal Entry Song List: शादी हर किसी के जीवन का सबसे बड़ा और अहम फैसला होता है। खासतौर से लड़कियों के लिए शादी का दिन एक बड़े ख्वाब के साकार होने जैसा होता है। वो अपनी शादी वाले दिन को खास बनाने के लिए महीनों पहले से तैयारी में जुट जाती हैं। लहंगा डिजाइन से लेकर ज्वैलेरी और वेन्यू तक को पसंद करने में होने वाली दुल्हन जी जान लगा देती हैं। इन सब चीजों के अलावा ब्राइड एंट्री सॉन्ग को सेलेक्ट करना भी सबसे बड़ा टास्क होता है। अब दुल्हन शर्माते हुए आने की जगह नाचती और गाती हुई वरमाला स्टेज तक पहुंचती हैं। दुल्हनों की एंट्री वाले वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे भी जाते हैं। तो ऐसे में आप भी कन्फ्यूज हैं कि आपके लिए कौनसा सॉन्ग बेस्ट रहेगा तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे। आज हम कुछ बेस्ट ब्राइडल एंट्री सॉन्ग कि लिस्ट बताएंगे, जिनपर आप जबरदस्त एंट्री कर सकती हैं।

जश्न-ए-बहारा (जोधा-अकबर)

अगर आप अपनी एंट्री रॉयल चाहती हैं तो 'जश्न-ए-बहारा' सॉन्ग एकदम परफेक्ट रहेगा। इस गाने पर एंट्री करते हुए आपको किसी सियासत की महारानी जैसा फील होगा।

दिन शगणा दा

यह सदाबहार गाना है। इस पर अबतक काफी दुल्हन एंट्री कर चुकी हैं। 'दिन शगणा दा' पंजाबी गाना है लेकिन काफी जब ये बजता है तो भाषा कोई बाधा नहीं बनता। इसका म्यूजिक हर किसी को इमोशनल कर देता है। अगर आप शांत और शर्मीले तरीके से एंट्री करना चाहती हैं तो ये गाना एकदम बढ़िया रहेगा।

पिया घर आवेंगे

कैलाश खेर की आवाज में गाया यह गाना आजकल काफी ट्रेंड में है। इस पर काफी दुल्हन अपनी एंट्री कर रही हैं। 

साजन जी घर आए

फीमेल आवाज में आया 'साजन जी घर आए' गाना भी दुल्हन एंट्री के लिए परफेक्ट है। 

सईयां सुपरस्टार

यह गाना तो काफी फेमस है। अगर आप मस्त नाचते हुए एंट्री करना चाहती हैं तो 'सईयां सुपरस्टार' बेस्ट रहेगा।

घूमर (पद्मावत)

मेरा पिया घर आया

लंदन ठुमक दा

कित्थे रह गया

तू मेरा हीरो नंबर-1

ये भी पढ़ें-

घूमने के लिए बेस्ट है नवंबर का महीना, इन जगहों पर जाकर अपने सफर को बना सकते हैं खूबसूरत

Delhi के इन बाजारों में महज 100 रुपए में मिल जाते हैं स्टाइलिश कपड़े, आज ही करें शॉपिंग

Makeup Tips: इन दिनों ट्रेंड में है नो मेकअप लुक, जानिए नेचुरल मेकअप लुक के लिए 9 टिप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल