1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. Delhi के इन बाजारों में महज 100 रुपए में मिल जाते हैं स्टाइलिश कपड़े, आज ही करें शॉपिंग

Delhi के इन बाजारों में महज 100 रुपए में मिल जाते हैं स्टाइलिश कपड़े, आज ही करें शॉपिंग

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 28, 2022 09:59 pm IST,  Updated : Jul 28, 2022 09:59 pm IST

दिल्ली के इन बाजारों को सबसे सस्ते बाजारों में जाना जाता है। इस संडे आप अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ यहां खरीदारी करने का प्लान बना सकते हैं। इस मार्केट में आपको सस्ते में जींस, फुटवियर, बैग्स, चश्मे, सब कुछ काफी बजट वाले दाम पर मिल जाएगा।

indiatv- India TV Hindi
आज ही करें शॉपिंग

शॉपिंग करने का शौक हर कोई रखता हैं। वहीं शॉपिंग करने का ज्यादा ही शौक महिलाओं को होता है, लेकिन आप ज्यादा से ज्यादा शॉपिंग तब कर पाते हैं जब सब चीजें आपके बजट में हो। सही है न? आज हम आपको दिल्ली का ऐसा मार्केट के बारे बताएंगे जहां आपको बजट में ट्रेंडी कपड़े मिल सकते हैं। यहां से आप न केवल रेडीमेड कपड़े खरीद सकते हैं, बल्कि थोक में भी हर तरह का फेब्रिक वाला कपड़ा मिल जाएगा। अच्छी बात तो ये है कि आपको थोड़ में कपड़े रेडीमेड कपडों के मुकाबले काफी सस्ते में मिल जाएंगे। तो चलिए आपको कुछ होलसेल मार्केट के बारे में बताते हैं।

सरोजिनी नगर 

सरोजिनी नगर दिल्ली की हर महिला और हर पुरष की खरीदारी के लिए एक स्वर्ग है। ये मार्केट काफी सालों से लोगों की पसंद बना हुआ है। सरोजिनी नगर एक ऐसी जगह भी है, जहां आप सस्ते में कपड़ों से लेकर जूते-चप्पलों तक सब कुछ कम दामों में खरीद सकते हैं। सरोजिनी बाजार सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुला रहता है। 

लाजपत नगर मार्केट 

लाजपत नगर दिल्ली का सबसे अच्छे शॉपिंग स्थानों में से एक है। लाजपत नगर में बड़ी दुकानों से लेकर छोटी दुकानों तक हर एक जरूरी सामान आसानी से मिलता है। यहां थोक में कपड़े मिलते है। लाजपत नगर मार्केट सुबह 11 बजे से रात के 9 बजे तक खुलता है। यह बाजार सोमवार को बंद रहता है। 

Waterfall in India: मन को मोह लेते हैं भारत में मौजूद इन झरनों के खूबसूरत नजारे, आपने देखा क्या?

शांति मोहल्ला, सीलमपुर 

पूर्वी दिल्ली की इस जगह के बारे में आपने शायद ही पहले कभी सुना होगा। ये जगह उतनी फेमस नहीं है, लेकिन यहां मिलने वाली चीजें बड़ी ही अच्छी है। इस मार्केट में एक से एक फ़ैशन स्टोर हैं, जो इस जगह को एकदम परफेक्ट बनाते हैं। इस मार्केट में वाजिब कीमत पर हर तरह के कपड़े मिल जाएंगे। शांति मोहल्ला मार्केट सुबह 10 बजे से रात के 9 बजे तक खुलता है। यह बाजार सोमवार को बंद रहता है। 

तिलक नगर 

दिल्ली के पश्चिम में तिलक नगर से बेहतर और कोई मार्केट नहीं है। तिलक नगर की दुकानों में आपको भारी और हल्के दोनों तरह के कपड़े मिल जाएंगे। इसके अलावा, आप यहां से एक्सेसरीज़ भी खरीद सकती हैं। तिलक नगर  मार्केट में आपको हर बजट में कपड़े मिल जाएंगे। यह बाजार बुधवार को बंद रहता है। 

चांदनी चौक 

चांदनी चौक एक ऐसा बाजार है जहां सस्ते दामों से आकर्षित कपड़े मिलते है। अगर आपको शॉपिंग का शोक है तो आपको कटरा नील बाजार और चांदनी चौक के किनारी बाजार में जरूर जाना चाहिए। चांदनी चौक की चहल-पहल वाली गलियां न केवल लोगों को अपने सस्ते दामों से आकर्षित करती हैं, बल्कि कई प्रकार के कपड़े, लेस, दुपट्टे और भी कई चीजों के लिए दुकानें खुली हुई हैं। यह बाजार रविवार को बंद रहता है। 

Mumbai: मानसून के दस्तक देते ही मुंबई के 'मरीन ड्राइव' का नजारा हुआ सुहाना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल