1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. प्यार में मिला धोखा, भगवद् गीता के ये श्लोक मूव ऑन करने में करेंगे आपकी मदद

प्यार में मिला धोखा, भगवद् गीता के ये श्लोक मूव ऑन करने में करेंगे आपकी मदद

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 27, 2023 04:14 pm IST,  Updated : Oct 27, 2023 05:28 pm IST

Cheating In Love Relationship: प्यार में धोखा मिलने पर लोग बुरी तरह टूट जाते हैं। श्रीमद्भागवत गीता में भगवान कृष्ण ने ऐसी कई बातें बताई हैं जो आपको ब्रेकअप और धोखे से निकलने में मदद करेंगी। आप इन बातों पर गौर जरूर करें।

Cheating In Love- India TV Hindi
प्यार में धोखा Image Source : FREEPIK

Geeta Shlok About Cheating: प्यार में धोखा खाने के बाद कोई भी इंसान बुरी तरह टूट जाता है। इस सदमे को भुला पाना मुश्किल होता है। कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ती है। अगर आप पूजा-पाठ और भगवान में विश्वार रखते हैं तो धार्मिक ग्रंथ गीता में ऐसी कई बातें कही गई हैं जो आपको विश्वासघात और धोखा मिलने पर सही राह दिखाती है। गीता में ऐसे कई श्लोक हैं जो आपको प्यार में धोखा मिलने के बाद जीवन जीने की राह दिखाते हैं। गीता ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान आपको मिल जाएगा। आज हम आपको गीता में कही गई कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जो आपको प्रेम में मिलने वाले धोखे और किसी रिश्ते के टूटने पर होने वाले दर्द के अहसास को कम कर सकते हैं।

प्रेम में धोखा मिला, तो कैसे करें मूव ऑन 

  1. भगवाव श्रीकृष्ण ने गीता में कहा कि किसी भी इंसान से ज्यादा लगाव हानिकारक बन जाता है। क्योंकि इससे आपके अंदर उम्मीदें जागती है और किसी से उम्मीद रखना दुख का सबसे बड़ा कारण बनता है।
  2. श्रीकृष्ण ने कहा है कि जीवन के अहम फैसले हमें खुद करने चाहिए। इसके लिए हमें बाद में अफसोस नहीं करना चाहिए। 
  3. गीता में कहा गया है कि शंका और आशंका करने वालों को कभी सफलता नहीं मिलती. इसलिए मन में कभी किसी को लेकर या किसी बात को लेकर संदेह नहीं रखना चाहिए। जो लोग दृढ़ विश्वास से भरे होते हैं वो जीवन में जरूर सफल होते हैं।
  4. भगवान कृष्ण ने अर्जुन से कहा था, प्रेम किसी को पाना नहीं बल्कि उसमें खो जाना है। प्रेम छीन कर या मांग कर हासिल नहीं किया जाता बल्कि प्रेम में त्याग करना पड़ता है।
  5. गीता के दूसरे अध्याय के 14वें श्लोक में भगवान कृष्ण ने कहा है कि सुख और दुख का भाव इंद्रियों से निकलता है. इंद्रियां मौसम की तरह बदलती हैं। यानि जीवन में दुख के बाद सुख समान भाव से चलता रहेगा।

गीता में भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के दौरान अर्जुन को ज्ञान दिया था. गीता का ज्ञान जीवन के हर पहलू पर काम आता है। अगर आपको किसी ने ठेस पहुंचाई है या किसी से धोखा मिला है तो आप गीता के श्लोक पढ़कर अपने मन को शांत कर सकते हैं। गीता में कहा गया है जीवन में कर्म से बड़ा कुछ नहीं है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल