1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रिश्ते में दरार पैदा कर सकती हैं आपकी ये आदतें, पूरी तरह से बिखर सकता है आपका रिलेशनशिप

रिश्ते में दरार पैदा कर सकती हैं आपकी ये आदतें, पूरी तरह से बिखर सकता है आपका रिलेशनशिप

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 13, 2025 11:26 pm IST,  Updated : Apr 13, 2025 11:33 pm IST

कहीं आप भी जाने-अनजाने में इस तरह की आदतों को फॉलो तो नहीं कर रहे हैं, जिनकी वजह से आपका रिश्ता टूट सकता है? समय रहते आपको अपनी इन आदतों को सुधार लेना चाहिए।

रिलेशनशिप टिप्स- India TV Hindi
रिलेशनशिप टिप्स Image Source : FREEPIK

रिलेशनशिप को निभाने के लिए दोनों पार्टनर्स का एफर्ट डालना बेहद जरूरी होता है। एक पार्टनर की लापरवाही से भी रिश्ते की मजबूती पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप कायम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी कुछ आदतों को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए वरना आपका रिश्ता टूट भी सकता है।

बात का बतंगड़ बनाने की आदत

कुछ लोगों को बात का बतंगड़ बनाने की आदत होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस आदत की वजह से आपके और आपके पार्टनर के बीच में दूरियां पैदा होने लगेंगी। अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको एक दूसरे की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखना होगा। क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से रिश्ता कमजोर पड़ने लगेगा।

परिवार वालों की बुराई करना

क्या आप भी अपने पार्टनर के परिवार के सदस्यों की बुराई करते हैं या फिर उनके अंदर कमियां निकालते रहते हैं? अगर हां, तो आपकी इस आदत की वजह से आपका पार्टनर आपसे हमेशा के लिए दूर हो सकता है। रिश्ते की मजबूती के लिए अपने पार्टनर के साथ-साथ उसके परिवार की इज्जत करना भी बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा अपने रिश्ते को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको अपने पार्टनर को किसी के साथ कंपेयर भी नहीं करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर पल-पल की खबर देना

कुछ लोग अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट देते रहते हैं। कभी किसी बात पर बहस हो जाए, तो अपने पार्टनर से बात करने की जगह स्टेटस या फिर स्टोरी पोस्ट करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह से पल-पल की खबर देना आपके रिलेशनशिप के ऊपर भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे को ताने मारने की जगह आपको एक दूसरे के सामने बैठकर बातचीत कर झगड़े को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल