1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. फ्रिज में कौन सा फल नहीं रखना चाहिए? खराब हो जाएगा स्वाद, सेहत पर भी पड़ेगा बुरा असर

फ्रिज में कौन सा फल नहीं रखना चाहिए? खराब हो जाएगा स्वाद, सेहत पर भी पड़ेगा बुरा असर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 13, 2025 04:36 pm IST,  Updated : Apr 13, 2025 04:36 pm IST

अगर आपको भी यही लगता है कि सभी फलों को फ्रिज में रखने से उन्हें लंबे समय तक खराब होने से बचाया जा सकता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए।

फ्रिज में नहीं रखने चाहिए ये फल- India TV Hindi
फ्रिज में नहीं रखने चाहिए ये फल Image Source : FREEPIK

गर्मियों में फलों और सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए लोग अक्सर फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फलों और सब्जियों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए? आइए कुछ ऐसे फलों के बारे में जानते हैं, जिन्हें फ्रिज में रखने से उनके स्वाद में बदलाव आ सकता है। इतना ही नहीं कुछ फलों को फ्रिज में रखने से उनकी बनावट पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

खट्टे फलों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए

क्या आप भी खट्टे फलों को अक्सर फ्रिज में रख देते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए। संतरा-नींबू में सिट्रिक एसिड होता है और इस तरह के फल फ्रिज की ठंडक को सहन नहीं कर पाते हैं। यही वजह है कि इन फलों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए।

केला, आम और आड़ू

अगर आप केले को फ्रिज में रखते हैं, तो केले का छिलका जल्दी काला पड़ सकता है। केले को फ्रिज में रखने से केला जल्दी खराब हो सकता है। इसके अलावा आम को भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। केले और आम के अलावा आपको आड़ू-चैरी जैसे बीज वाले फलों को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए वरना ये फल ठीक तरीके से पक नहीं पाएगा।

तरबूज और खरबूज

क्या आप तरबूज और खरबूज को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रख देते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि आपकी ये गलती आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। अगर तरबूज को या फिर खरबूज को काटकर फ्रिज में रखा जाता है, तो इन फलों में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। फ्रिज में रखे तरबूज और खरबूज को खाने से आपकी सेहत को कम फायदा पहुंच पाएगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल