1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रूखी-फटी एड़ियों से हो गए हैं परेशान, तो अपना लीजिए दादी-नानी के ये घरेलू उपाय

रूखी-फटी एड़ियों से हो गए हैं परेशान, तो अपना लीजिए दादी-नानी के ये घरेलू उपाय

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 11, 2025 10:30 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 10:30 pm IST

क्या आपके एड़ियां भी बहुत ज्यादा रूखेपन की वजह से फटने लगी हैं? अगर हां, तो आपको कुछ घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

फटी एड़ियों का इलाज- India TV Hindi
फटी एड़ियों का इलाज Image Source : FREEPIK

रूखी और फटी हुई एड़ियां आपके पैर की सुंदरता को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। क्या आप भी अपने एड़ियों के रूखेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो दादी-नानी के कुछ उपाय आपकी इस समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपनी एड़ियों को मुलायम बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

लगाएं नारियल का तेल

नारियल के तेल को दादी-नानी के जमाने से त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। रात में सोने से पहले अपनी एड़ियों पर नारियल का तेल लगाएं। नारियल के तेल में मौजूद तत्व आपके एड़ियों की खोई हुई नमी को वापस लौटाकर उन्हें मुलायम बनाने में मददगार साबित हो सकता है।

पैरों को भिगोकर रखें

सबसे पहले गुनगुने पानी में थोड़ा सा सिरका और नमक मिला लीजिए। अब आपको इस पानी में लगभग 15 मिनट तक अपने पैरों को भिगोना है। पैरों को भिगोने के बाद फुट स्क्रबर की मदद से एड़ियों पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस प्रोसेस को एक हफ्ते में दो से तीन बार फॉलो किया जा सकता है।

फायदेमंद साबित होगा शहद और नींबू

एक स्पून शहद में एक स्पून नींबू का रस मिक्स कर लें। शहद और नींबू में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस मिक्सचर को अपनी एड़ियों पर लगाएं। थोड़ी देर बाद आप अपनी एड़ियों को धो सकते हैं। त्वचा को धोने के बाद आपको अपनी रूखी-फटी एड़ियां मुलायम लगने लगेंगी।

इस्तेमाल कर सकते हैं एलोवेरा जेल

अपनी रूखी और बेजान एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रात में सोने से पहले अपनी एड़ियों पर एलोवेरा जेल लगाएं। हर रोज इस नियम को फॉलो करें और महज एक ही हफ्ते में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल