1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रिलेशनशिप में जहर घोल सकती हैं आपकी ये आदतें, ब्रेकअप तक पहुंच सकती है बात

रिलेशनशिप में जहर घोल सकती हैं आपकी ये आदतें, ब्रेकअप तक पहुंच सकती है बात

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 29, 2024 02:50 pm IST,  Updated : Dec 29, 2024 02:50 pm IST

क्या आप कुछ ऐसी आदतों के बारे में जानते हैं, जो आपके रिश्ते को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं? इन आदतों की वजह से आपका रिलेशनशिप टूट भी सकता है।

रिश्ते में दरार पैदा करने वाली आदतें- India TV Hindi
रिश्ते में दरार पैदा करने वाली आदतें Image Source : FREEPIK

अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ हेल्दी रिलेशनशिप और मजबूत बॉन्ड कायम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी कुछ आदतों को जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ आदतों की वजह से आपके और आपके पार्टनर के बीच में कभी न मिटने वाली दूरियां पैदा हो सकती हैं। अगर आपने इन आदतों को समय रहते नहीं सुधारा, तो आपका ब्रेकअप भी हो सकता है।

बात का बतंगड़ बनाना

रिश्ते को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है। अगर आप हर बात का बतंगड़ बनाकर अपने पार्टनर के साथ बहस या फिर झगड़ा करने लगेंगे, तो आप दोनों के बीच में दूरियां पैदा होने लगेंगी। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपनी इस आदत को सुधार लीजिए।

परिवार वालों की बुराई करना

क्या आप अपने पार्टनर के परिवार के सदस्यों की अक्सर बुराई करते हैं? अगर हां, तो आज नहीं तो कल आपकी ये आदत आपके रिश्ते में कड़वाहट घोल सकती है। इसके अलावा अगर आप बात-बात पर अपने पार्टनर के ऊपर रोक-टोक लगाते हैं, तो आपका रिश्ता धीरे-धीरे टॉक्सिक बन सकता है और आपके पार्टनर को रिलेशनशिप में घुटन महसूस हो सकती है।

गुस्से में हद से ज्यादा बोल देना

अगर आप गुस्से में आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं और अपने पार्टनर को जरूरत से ज्यादा बुरा बोल देते हैं, तो आपकी इस आदत की वजह से आपका रिश्ता टूट सकता है। जब भी आपको ज्यादा गुस्सा आए, तो उस दौरान शांत रहने की कोशिश करें और अपने पार्टनर के साथ बातचीत करने से बचें। जब आपका दिमाग ठंडा हो जाए, तब ही आपको अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए। गुस्से में कही गई बातें अक्सर रिश्ते में जहर घोलने का काम करती हैं। 

इस तरह की आदतों को सुधारकर आप अपने रिश्ते को टूटने से बचा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल