1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कलेश की वजह बन सकती हैं आपकी ये आदतें, समय रहते सुधार लेने में ही समझदारी

कलेश की वजह बन सकती हैं आपकी ये आदतें, समय रहते सुधार लेने में ही समझदारी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 25, 2024 02:02 pm IST,  Updated : Dec 25, 2024 02:02 pm IST

क्या आपके और आपके पार्टनर के बीच भी लड़ाई-झगड़े बढ़ गए हैं? अगर हां, तो आपको अपनी कुछ आदतों को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए वरना आपका ब्रेकअप भी हो सकता है।

रिलेशनशिप में दरार पैदा करने वाली आदतें- India TV Hindi
रिलेशनशिप में दरार पैदा करने वाली आदतें Image Source : FREEPIK

पार्टनर्स के बीच में कभी-कभी झगड़ा होना लाजमी है। लेकिन अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच में रोज-रोज कलेश हो रहा है तो आपको समय रहते अपनी कुछ आदतों को सुधार लेना चाहिए। कुछ छोटी-छोटी आदतें, आपके और आपके पार्टनर के बीच में कब दूरियां पैदा कर देंगी, आपको पता भी नहीं चल पाएगा। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ एक मजबूत बॉन्ड बनाना चाहते हैं तो आपको इन आदतों से सावधान हो जाना चाहिए।

रोक-टोक करने की आदत

अगर आप अपने पार्टनर के ऊपर छोटी-मोटी बातों को लेकर भी रोक-टोक करते हैं तो आपकी इस आदत की वजह से लड़ाई-झगड़े होना लाजमी है। ज्यादा रोक-टोक करना किसी को भी पसंद नहीं होता। इस रोक-टोक से बचने के लिए आपका पार्टनर या तो आपसे झगड़ा करेगा या फिर आपसे धीरे-धीरे दूर होता चले जाएगा। आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने पार्टनर को थोड़ी स्पेस दें।

ईगो को बीच में लाना

अगर आप अपनी ईगो को अपने रिश्ते से ऊपर रखते हैं, तो यकीन मानिए आपका रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाएगा। किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए ईगो को साइड में रखना पड़ता है वरना ईगो आपके रिश्ते को खोखला कर सकती है। गलती मानने से कोई भी छोटा नहीं हो जाता। रिलेशनशिप में सभी को थोड़े-बहुत समझौते तो करने ही पड़ते हैं।

परिवार वालों की बुराई

कहीं आप भी अक्सर अपने पार्टनर के परिवार के सदस्यों की बुराई तो नहीं करने लग जाते हैं? अगर हां, तो आपको जल्द से जल्द अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए। आपकी इस आदत की वजह से न केवल आपके पार्टनर को दुख पहुंचेगा बल्कि आप दोनों के बीच में कभी न मिटने वाली दूरियां भी पैदा हो जाएंगी।

अगर आप अपने पार्टनर के साथ लंबे समय तक खुश रहना चाहते हैं, तो बेहतर यही होगा कि आप इन आदतों को इम्प्रूव कर लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल