1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या कभी खाई है हरी मिर्च-लहसुन की चटनी? महीनों तक इस चटपटी चटनी को कर सकते हैं स्टोर

क्या कभी खाई है हरी मिर्च-लहसुन की चटनी? महीनों तक इस चटपटी चटनी को कर सकते हैं स्टोर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 24, 2024 08:06 am IST,  Updated : Dec 24, 2024 08:06 am IST

अगर आपको भी अलग-अलग तरह की चटनी ट्राई करने का शौक है, तो आपको हरी मिर्च-लहसुन की चटनी की इस बेहद आसान रेसिपी को जरूर बनाकर देखना चाहिए।

हरी मिर्च-लहसुन की चटनी- India TV Hindi
हरी मिर्च-लहसुन की चटनी Image Source : SOCIAL

भारत में अक्सर लोग खाने के साथ अलग-अलग तरह की चटनी खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी हरा-धनिया और पुदीना की चटनी को खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो आपको हरी मिर्च और लहसुन की इस तीखी चटनी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। सबसे अच्छी बात ये है कि इस चटनी को आसानी से एक महीने तक स्टोर किया जा सकता है यानी महीने भर ये चटपटी चटनी खराब नहीं होगी।

पहला स्टेप- हरी मिर्च और लहसुन की चटनी बनाने से एक दिन पहले हरे धनिया के पत्तों और लहसुन के पत्तों को धोकर अच्छी तरह से सुखा लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब मिक्सी में 5 हरी मिर्च, 3 लाल मिर्च और 4 गोल लाल मिर्च समेत 20 लहसुन की कलियों को भी डाल दीजिए।

तीसरा स्टेप- मिक्सर में सूखे हुए हरे धनिया के पत्तों और लहसुन के पत्तों को भी एड कर दीजिए। आखिर में एक-चौथाई कप विनेगर और नमक भी डाल दीजिए।

चौथा स्टेप- अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लीजिए। इसके बाद एक सूखे कांच के कंटेनर में इस चटनी को निकाल लीजिए।

पांचवां स्टेप- पैन में दो स्पून सरसों का तेल डालकर गर्म कर लें। अब इस गर्म तेल में हाफ स्पून जीरा, हाफ स्पून कलौंजी और हींग भी डाल दीजिए।

छठा स्टेप- इसके बाद तड़के को चटनी के ऊपर डाल दीजिए। आपकी हरी मिर्च और लहसुन की चटनी सर्व करने के लिए तैयार है।

आपको इस चटपटी चटनी को स्टोर करने के तरीके के बारे में भी जान लेना चाहिए। एक एयर टाइट जार को स्मोक से गर्म कर लीजिए। अब इस कंटेनर में हरी मिर्च और लहसुन की चटनी को भर दीजिए। इस तरीके से चटनी को स्टोर करके चटनी में न तो महक आएगी और न ही चटनी जल्दी खराब होगी। इस चटनी का टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल